एक नजर : महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra singh dhoni) को सुप्रीम कोर्ट से क्यों मिला 150 करोड़ का नोटिस, जानिए मामला - Mukhyadhara

एक नजर : महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra singh dhoni) को सुप्रीम कोर्ट से क्यों मिला 150 करोड़ का नोटिस, जानिए मामला

admin
mahendra singh dhoni

न्यूज डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra singh dhoni) को सुप्रीम कोर्ट ने 150 करोड़ का नोटिस जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra singh dhoni) का आम्रपाली ग्रुप के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में है। बताया जाता है कि महेंद्र सिंह धौनी का आम्रपाली ग्रुप पर 150 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है, जिसे देने में आम्रपाली आनाकानी कर रहा है।

इसको लेकर धौनी (Mahendra singh dhoni) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी दी थी और मध्यस्थता की मांग की। जिस पर आम्रपाली ग्रुप सुप्रीम कोर्ट चला गया। जहां आर्मपाली ने तर्क देते हुए कहा कि यदि वे धौनी को उनके बकाये पैसे 150 करोड़ रुपए वापस कर देंगे तो ऐसे में वे अपने ग्राहकों को उनके द्वारा बुक कराये गए फ्लैट समय पर उपलब्ध नहीं करा सकेंगे। इस पर न्यायालय ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर दिया।

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धौनी आम्रपाली समूह के साथ जुड़े थे व ब्रांड एंबेसडर बने। इस दौरान उन्होंने समूह के लिए विज्ञापन भी शूट करवाए। इसी दौरान समूह पर आरोप लगा कि वह बुकिंग के पैसे एडवांस लेने के बाद भी अपने कस्टोमर को फ्लैट उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। बाद में मामला अदालत में चला गया। इसके बाद महेंद्र सिंह धौनी आम्रपाली समूह से हटने का फैसला किया। जिसके बाद धौनी ने आम्रपाली पर अपने 150 करोड़ का बकाया बताया।

 

यह भी पढें : एक नजर: CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष रखी उत्तराखंड की ये मांग। डा. निशंक से भी हुई मुलाकात

Next Post

कारगिल विजय दिवस के 23 साल : ऊंची चोटी पर घात लगाए बैठी पाक सेना को देश के वीर जवानों ने चटाई थी धूल, ऐसे हुई युद्ध की शुरुआत (kargil vijay diwas)

शंभू नाथ गौतम आज देशवासियों के लिए बहुत गौरवशाली दिन है। 23 साल पहले 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करके टाइगर हिल पर विजयी तिरंगा लहरा दिया था। तब से देश के […]
IMG 20220726 WA0006

यह भी पढ़े