Image

मारुति ने भी अपनी गाड़ियों की घटाई कीमतें, कंपनी ने 1.30 लाख तक कम किए दाम, 22 सितंबर से होगी लागू

admin
m 1 13

मारुति ने भी अपनी गाड़ियों की घटाई कीमतें, कंपनी ने 1.30 लाख तक कम किए दाम, 22 सितंबर से होगी लागू

मुख्यधारा डेस्क

तीन दिन बाद बाजार में हलचल शुरू होने वाली है। 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इसी दिन से जीएसटी कटौती का भी असर बाजारों पर दिखाई देगा। कार कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमत कम कर दी है।
जीएसटी काउंसिल द्वारा टैक्स स्लैब में बदलाव के बाद ऑटो सेक्टर में गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती का दौर शुरू हो गया है।

इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 18 सितंबर को अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों के दाम घटाने का एलान किया। कंपनी ने बताया कि वैनगरआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमतें 1.30 लाख रुपए तक कम होंगी। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू की जाएंगी।

मारुति की छोटी कारों ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इग्निस पर जीएसटी में 11% की कटौती का सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : नंदानगर आपदा : चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में 6 मकान ढह गए, कई लोग लापता, रेस्क्यू जारी

वहीं अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा जैसी 4 मीटर से लंबी कारों पर केवल 5% छूट दी जाएगी। कंपनी का यह फैसला जीएसटी काउंसिल की 3 सितंबर की बैठक के बाद आया है, जिसमें छोटी कारों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% करने का निर्णय लिया गया था।

वहीं बड़ी कारों और एसयूवी पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। मारुति के साथ-साथ टाटा, महिंद्रा, हुंडई, किआ, होंडा, स्कोडा, सिट्रोएन, जीप, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और लैंड रोवर जैसी कंपनियां भी पहले ही कीमतें घटा चुकी हैं। कटौती का लाभ अलग-अलग वैरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से ग्राहकों तक पहुंचेगा। इस बीच, सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5% जीएसटी स्लैब बरकरार रखा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने साफ किया है कि वे इस राहत का पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी।

जीएसटी कटौती के बाद मारुति सुजुकी कारों की नई कीमतें इस प्रकार होंगी

एस-प्रेसो – ₹1.29 लाख सस्ती, अब शुरू ₹3.50 लाख से

ऑल्टो K10 – ₹1.07 लाख सस्ती, अब शुरू ₹3.70 लाख से

सेलेरियो – ₹94 हजार सस्ती, अब शुरू ₹4.70 लाख से

वैगनआर – ₹80 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5 लाख से

इग्निस – ₹71 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.35 लाख से

स्विफ्ट – ₹85 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.79 लाख से

बलेनो – ₹86 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.99 लाख से

डिज़ायर – ₹88 हजार सस्ती, अब शुरू ₹6.26 लाख से

फ्रॉन्क्स – ₹1.12 लाख सस्ती, अब शुरू ₹6.85 लाख से

ब्रेज़ा – ₹1.13 लाख सस्ती, अब शुरू ₹8.26 लाख से

ग्रैंड विटारा – ₹1.07 लाख सस्ती, अब शुरू ₹10.77 लाख से

जिम्नी – ₹52 हजार सस्ती, अब शुरू ₹12.32 लाख से

अर्टिगा – ₹46 हजार सस्ती, अब शुरू ₹8.80 लाख से

एक्सएल6 – ₹52 हजार सस्ती, अब शुरू ₹11.52 लाख से

इन्विक्टो – ₹62 हजार सस्ती, अब शुरू ₹24.97 लाख से

ईको – ₹68 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.18 लाख से

सुपर कैरी – ₹52 हजार सस्ती, अब शुरू ₹5.06 लाख से

यह भी पढ़ें : Dehradun: कुठालगेट के पास रातोंरात वैली ब्रिज निर्माण, जिला प्रशासन ने मसूरी क्षेत्र में फंसे लोगों को पहुंचाई बड़ी राहत

Next Post

द्वारीखाल ब्लॉक की बैठक में नोडल अधिकारियों ने दी विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी, समितियों का किया गया गठन

द्वारीखाल ब्लॉक की बैठक में नोडल अधिकारियों ने दी विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी, समितियों का किया गया गठन द्वारीखाल/मुख्यधारा आज क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में ब्लाॅक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार चर्चा […]
d

यह भी पढ़े