मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का मंत्री गणेश जोशी(Ganesh Joshi) ने किया शिलान्यास - Mukhyadhara

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का मंत्री गणेश जोशी(Ganesh Joshi) ने किया शिलान्यास

admin
j 1 10

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का मंत्री गणेश जोशी(Ganesh Joshi) ने किया शिलान्यास

मकर संक्रांति पर हुआ शिलान्यास, दशहरे में होगा लोकार्पण : गणेश जोशी

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 12 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

j 1 9

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के धेय साथ कार्य कर रही है। धामी सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छावनी परिषद के डाकरा के सामुदायिक भवन का शिलान्यास हुआ है और दशहरे में लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा निश्चित ही कैंट क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा मसूरी विधानसभा के अंतर्गत अभी तक उनके द्वारा 55 सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा आज हमारी बहुत बड़ी लंबी प्रतीक्षा पूरी हो रही है,भव्य राम मंदिर का 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा राम मंदिर करोड़ हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी से अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने की अपील भी की।

यह भी पढें : चमोली में मशरूम उत्पादन (Mushroom production) काश्तकारों के लिए साबित हो रहा संजीवनी

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की सूची।

1. गढ़ी कैंट में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत लाख में रू.1000.23
2. ⁠नागल हटनाला के राधेकृष्ण एन्कलेव में सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.8.72
3. ⁠वार्ड 06 दून विहार के दून एन्कलेव में केसी नाली का निर्माण कार्य, लागत लाख में रू.5.55
4. ⁠वार्ड 08 सालावाला में विभिन्न सड़कों में डामरीकरण से सड़को का निर्माण कार्य लागत लाख में रू.8.79
5. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के चिड़ोवाली में उमेश आर्य के घर तक सड़क निर्माण। लागत लाख में रू.7.32
6. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के रिवर व्यह अपार्टमेंट में सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.4.34
7. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के अर्न्तगत मनोहर सिंह बोरा के घर से सुमन शर्मा के घर तक सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू 25.48
8. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के राजीव नगर तरली कण्डोली में ज्ञानेश्वर मंदिर मुख्य मार्ग में सड़क 3 निर्माण लागत लाख में रु.9.01
9. ⁠वार्ड 05 धोरणखास में कृष्णा होम के समीप सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.9.77
10. ⁠वार्ड 05 धोरणखास के धोरण में मुख्य मार्ग से एके गुप्ता के घर तक सड़क निर्माण लागत लाख में रू.4.03
11. ⁠वार्ड 09 के साकेत लेन-1 में सड़क निर्माण लागत लाख रु.8.30
12. ⁠वार्ड 09 आर्यनगर के कैनाल रोड़, साकेत लेन-2 में सड़क निर्माण लागत लाख में रू.8.94
13. ⁠वार्ड 01 मालसी के सिनोला में रावत के घर से अभयराम सिंह त्यागी के घर तक सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.5.81
14. ⁠वार्ड 09 आर्यनगर में कपिल के घर से कमल टैंट तक फेंसिंग का कार्य लागत लाख रू.16.00 15. ⁠वार्ड 01 मालसी के कृषालीगांव में ओल्ड मसूरी रोड में स्वामी रामतीर्थ आश्रम के सामने मान स्टेट में सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू. 5.75
16. ⁠वार्ड 02 विजयपुर के नयागांव में मनोज के घर व सुनीलकांत के घर के पास से शिवानी प्रधान के घर तक सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रु.10.82
17. ⁠वार्ड 07 जाखन में सेंट्रल बैंक गंगा राणा के घर के पास सड़क निर्माण कार्य लागत लाख में रू.2.31
18. ⁠वार्ड 06 दून विहार जाखन में सामुदायिक भवन का निर्माण। रू० 62.17 लाख।

यह भी पढें : उत्तराखंड : पीसीएस अधिकारियों व पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले (Transfers)

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, कैंट सीईओ अभिनव सिंह, ईई एमडीडीए सुनील कुमार, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, संयोजक विष्णु प्रसाद गुप्ता, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आरएस परिहार, कर्नल आरएस भंडारी, टीडी भूटिया, महामंत्री प्रभा साह, देवेंद्र रावत, अंकित जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गूफ़ी डंगवाल, मनोज छेत्री, मेघा भट्ट, वंदना बिष्ट, मधु खत्री, नंदनी शर्मा, सारिका खत्री आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : किसान विजय जड़धारी ने पारंपरिक “बारहनाजा” प्रणाली का किया पुनरुद्धार

Next Post

संस्कृति के संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं मेले(fairs), कुमाऊं का प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का आगाज

संस्कृति के संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं मेले(fairs), कुमाऊं का प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का आगाज उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, धार्मिकता के साथ ही राजनैतिक महत्वः सीएम बागेश्वर/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में मेलों […]
b 2

यह भी पढ़े