कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की CM धामी से भेंट। क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँग रखी - Mukhyadhara

कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की CM धामी से भेंट। क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँग रखी

admin
Pushkar Singh Dhami

देहरादून/ मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उनके समक्ष  क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँगे रखी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र के मोटर मार्ग बन्द होने के कारण तीनों घाटियों के गाँव वासियों के लिये खाघान्न आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने दारमा, व्यास व चौदास क्षेत्र में पैदल एवं मोटर मार्ग को सुचारू करने के साथ ही क्षेत्र में हैली सेवा द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। मुख्यमंत्री से मुलाक़ात करने वालों में भवान सिंह मोनाल, डॉ. विक्रम सिंह रोकली, हितेन्द्र सिंह ह्यांकी आदि शामिल थे।

 

यह भी पढें: पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

 

यह भी पढें: CM धामी ने दी विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति

 

यह भी पढें: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ निवासी डांसर एवं बबल आर्टिस्ट रोबो विक्रम सिंह व गायक सूरज सिंह रावत ने CM धामी से भेंट

Next Post

CM धामी ने ऋषिकेश में की 12 बडी घोषणाएं

ऋषिकेश /मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 12 घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ऋषिकेश स्थित संजय झील का […]
CM Photo 02 dt 18 September 2021

यह भी पढ़े