CM धामी ने दी विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति - Mukhyadhara

CM धामी ने दी विभिन्न विकास कार्यों को वित्तीय स्वीकृति

admin
dhami 14 agu

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड सं0-88 मेहूवाला में ऋषिविहार में आई०टी०बी०पी० के पीछे नाले को भूमिगत करते हुए सड़क का चौड़ीकरण कार्य किये जाने हेतु 188.79 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड संख्या 89 तथा 90 में दुर्गा विहार, हरभजवाला, कुमाऊँनी बस्ती, नन्दा एन्क्लेव, तुन्तोवाला, चन्द्रताल, विष्णुपुर, माया एन्क्लेव तथा नीलवाला में मार्ग एवं नाली निर्माण हेतु 204.26 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत बेदीखाल भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण हेतु 133.58 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत मदन नेगी खोला मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से मोटना मदन नेगी मोटर मार्ग के जलवागांव तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 3.75 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत ऐंचोली बड़ावे मोटर मार्ग के किमी० 13 पत्थरखानी से सेलकटिया डुबरिया बिजरकाण्डा धुईरा तक मोटर मार्ग का नव-निर्माण हेतु 104.35 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं हेतु सम्बन्धित 649 कार्मिकों को एकमुश्त 10,000 रूपये प्रति कार्मिक प्रोत्साहन राशि दिये जाने को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढें: पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

 

यह भी पढें: गोविषाण टीले के रहस्य को जानने के लिए महाराज ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री को भेजा पत्र

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ निवासी डांसर एवं बबल आर्टिस्ट रोबो विक्रम सिंह व गायक सूरज सिंह रावत ने CM धामी से भेंट

 

यह भी पढें: चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों व होटल व्यवसायियों ने किया महाराज का सम्मान

Next Post

कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की CM धामी से भेंट। क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँग रखी

देहरादून/ मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उनके समक्ष  क्षेत्र के विकास कार्यों से सम्बंधित माँगे रखी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से […]
Pushkar Singh Dhami

यह भी पढ़े