फेरबदल: मोदी सरकार (Modi government) में एक ही दिन में अपने कैबिनेट के दो मंत्रियों के बदले मंत्रालय, किरेन रिजिजू के बाद एसपी बघेल को भी हटाया - Mukhyadhara

फेरबदल: मोदी सरकार (Modi government) में एक ही दिन में अपने कैबिनेट के दो मंत्रियों के बदले मंत्रालय, किरेन रिजिजू के बाद एसपी बघेल को भी हटाया

admin
IMG 20230518 WA0079

फेरबदल: मोदी सरकार (Modi government) में एक ही दिन में अपने कैबिनेट के दो मंत्रियों के बदले मंत्रालय, किरेन रिजिजू के बाद एसपी बघेल को भी हटाया

मुख्यधारा डेस्क 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट में दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। केंद्र सरकार केंद्र सरकार के अचानक किए गए इस फेरबदल के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। ‌किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से स्थानांतरित करने के कुछ घंटे बाद गुरुवार को राज्य मंत्री एस पी बघेल को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया।

बघेल आगरा से बीजेपी सांसद हैं और उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं। एसपी बघेल ने अपना राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होकर आरम्भ किया था। कुछ दिनों तक बहुजन समाज पार्टी में रहे और फिर भाजपा में सम्मिलित हो गए।

मुलायम सिंह यादव से लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रहे तथा सूबे की तीनों ही पार्टियों से सांसद रह चुके हैं। बघेल दो बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।

इससे पहले सुबह केंद्र की बीजेपी सरकार ने किरेन रिजिजू को हटाकर राजस्थान के बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बना दिया गया है। कानून मंत्री बनाने के पीछे उनकी प्रशासनिक अनुभव को माना जा रहा है।

वह मई 2019 में संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री थे। उन्हें कानून मंत्री का पद देने के बाद राजनीति के गलियारे में यह चर्चा होने लगी है कि बीजेपी उनके बहाने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने की तैयारी में जुट गई है।

अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर से सांसद हैं। मेघवाल का जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की। इसके बाद उन्होंने इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री की। इसके बाद, फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया। वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे हैं और उन्हें राजस्थान में अनुसूचित जाति के चेहरे के रूप में देखा जाता है।

बता दें कि रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से प्रचार में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के अनुसार यह निर्देश दिया है कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तंज कसा है। संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार ने किरेन रिजिजू के प्रति न्यायपालिका की नाराजगी पर ध्यान दिया है और इसलिए उनका मंत्रालय बदला गया है। उन्होंने कहा कि यह न्याय व्यवस्था की जीत है।

Next Post

19 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 19 मई को कैसा रहेगा आपका राशिफल, क्या होंगे उतार-चढ़ाव

19 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 19 मई को कैसा रहेगा आपका राशिफल, क्या होंगे उतार-चढ़ाव दिनांक:- 19 मई 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- शुक्रवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – सौम्यायण (उत्तरायण) […]
Rashiphal 1

यह भी पढ़े