दु:खद खबर : मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी। दो की मौत दो गंभीर घायल - Mukhyadhara

दु:खद खबर : मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी। दो की मौत दो गंभीर घायल

admin
accident

देहरादून। मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार मसूरी से वापस लौटते समय खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि यह दुर्घटना रात्रि के समय हो गई थी, लेकिन किसी से संपर्क नहीं होने के कारण इसका पता आज सुबह चल पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि मसूरी रोड पर एक कार खाई में गिरी हुई है। इस पर मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। खाई से उनका रेस्क्यू किया गया, किंतु तब तक पति-पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पुत्री आरुषि और चालक अशोक को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में नीरज त्यागी और शगुन त्यागी शामिल हैं।

यह भी पढें : नैनीताल जनपद से दु:खद खबर : कोसी नदी के तेज बहाव में तीन महिलाएं बही। एक रेस्क्यू, दो लापता

यह भी पढें : पुरोला मठ गांव में पुलिस की दबंगई। निर्दोष बाप-बेटे को लात-घूसों से पीटने का आरोप

Next Post

दुःखद : उत्तराखंड की सबसे बुजुर्ग दादी अम्मा का निधन। इंदिरा गांधी से भी तेरह साल बड़ी थी दादी

देहरादून। देहरादून जनपद स्थित डोईवाला क्षेत्र में रहने वाली उत्तराखंड की सबसे लंबी उम्र की दादी अम्मा का निधन हो गया है। वह सन् 1904 में जन्मीं थीं। बताया गया कि उनकी उम्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी करीब 13 […]
20200705 221808

यह भी पढ़े