पिथौरागढ़ : नदी में डूबकर मृत बच्चों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए विधायक मीना गंगोला ने शासन को कराया अवगत - Mukhyadhara

पिथौरागढ़ : नदी में डूबकर मृत बच्चों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए विधायक मीना गंगोला ने शासन को कराया अवगत

admin
FB IMG 1623254731690

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

गंगोली तहसील के अंतर्गत आज पांच बच्चों की मौत मामले में गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीडि़त परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने को लेकर शासन को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस असहनीय घड़ी में मैं पीडि़त परिवारजनों के साथ हूं।

गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने मुख्यधारा को बताया कि गणाई गंगोली तहसील के अंतर्गत सेराघाट सेरा उर्फ बडौली के पास सरयू नदी में नहाने गए गणाई क्षेत्र के 5 बच्चों की आज डूबने से मृत्यु हो गई। क्षेत्रीय जनता एवं पुलिस प्रशासन बेरीनाग की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुँची और जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ को दूरभाष से संपर्क कर मृतकों के पंचायतनामा गणाई स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने को लेकर आदेशित किया। इसके साथ ही उन्होंने दूरभाष के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से संपर्क कर घटना की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि देर शाम डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतकों का पंचायतनामा कर दिया गया है।

मीना गंगोला ने बताया कि इस अकाल्पनिक दु:ख की घड़ी में वह पीडि़त परिजनों के साथ खड़ी हैं। साथ ही वह पीडि़त परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इस संबंध में उन्होंने शासन को अवगत कराया दिया है।

मृतकों का नाम

  • राहुल कुमार पुत्र खीम राम, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- सिमाली, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
  • रवीन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम, उम्र- 15 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
  • मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार, उम्र- 17 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
  • सूजल कुमार पुत्र पूरन राम, उम्र- 15 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़।
  • पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, उम्र- 15 वर्ष, निवासी- कूना, तह0 गणाई जनपद पिथौरागढ़ ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कूना निवासी 5 युवाओं के सेराघाट के समीप सरयू नदी में बहने से हुई मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत युवाओं की आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

यह भी पढें : दु:खद खबर पिथौरागढ़ : पांच युवकों के नदी में डूबने से मौत। घर में चल रही थी शादी की तैयारी

यह भी पढें : Breaking : ये रहे कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

CM को सीएसआर के तहत महिन्द्रा ग्रुप ने सौंपे ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स

देहरादून/मुख्यधारा  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बुधवार को बीजापुर अतिथि गृह में महिन्द्रा ग्रुप के हरिद्वार स्थित प्लांट हेड  सत्यवीर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कोविड-19 से बचाव हेतु मुख्यमंत्री को 100 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर (10 ली.), 03 महिन्द्रा सुप्रो […]
PicsArt 06 09 06.43.12

यह भी पढ़े