नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच जल्द। साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में होगा मील का पत्थर - Mukhyadhara

नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच जल्द। साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में होगा मील का पत्थर

admin
20191104 081803

नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच जल्द। साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में होगा मील का पत्थर साबित

अजय रावत ‘अजेय’

पौड़ी। कुदरत के ख़ज़ानों से लैस लेकिन पर्यटकों की नज़रों से दूर पौड़ी जनपद की नयार घाटी में बहुत जल्द पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिल सकेगा। इसका ट्रायल पूरा हो गया है, जो सौ फ़ीसदी सफल रहा, इससे संचालनकर्ता पलायन एक चिंतन अभियान  के सदस्यों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

20191104 090614

पर्यटन को रोजगार का जरिया बनाकर पलायन रोकने की दिशा में  पलायन एक चिंतन अभियान द्वारा बिना किसी सरकारी, गैर सरकारी और बाह्य सहायता के अनेक तरह के ज़मीनी प्रयोग शुरू किए गए हैं,
इसके तहत बांघाट शीला गांव के जागरूक ग्रामीणों के सहयोग व सद्भावना से पहले “पर्वतीय कृषि व आजीविका उन्नयन केंद्र” को शुरू किया गया, तत्पश्चात पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए द कैंप गोल्डन महासीर के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।
इस बीच घाटी व आस पास साहसिक पर्यटन की तलाश में पैरा ग्लाइडिंग का ट्रायल भी किया गया तो 100 फीसद सफल रहा।   इसे देख क्षेत्रवासियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रकार नयारघाटी में पैराग्लाइडिंग का भविष्य उज्ज्वल नज़र आ रहा है, जो आजीविका का बड़ा साधन बन सकेगा।

वीडियो

इसी प्रकार ऐतिहासिक “ढाकर रुट ट्रेक” के साथ अदवाणी, मुंडेश्वर क्षेत्र में भी तमाम तरह के पर्यटक स्थलों के विकास की दिशा में पलायन एक चिंतन अभियान द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी लोगों के सहयोग व सद्भावना से  आने वाले समय में यह पूरा इलाका विश्व पर्यटन के नक्शे पर होगा।

20191104 081843

बहरहाल, सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में सतपुली की कि नयारघाटी में पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। इससे क्षेत्रवासियों को रोजगार भी मिल सकेगा। यह साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Post

जानिए, हरक पर क्यों पड़ा फरक!   

जानिए, हरक पर क्यों पड़ा फरक!    बात 23 अक्टूबर की है, जब सीबीआई ने उत्तराखंड के तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री व पूर्व में कांग्रेस की सरकार को हिलाने वाले हरक सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। भारतीय […]
20191104 100640

यह भी पढ़े