युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने महिलाओं को मेहंदी लगाकर किया 400 पार का आह्वान - Mukhyadhara

युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने महिलाओं को मेहंदी लगाकर किया 400 पार का आह्वान

admin
IMG 20240412 WA0040

युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने महिलाओं को मेहंदी लगाकर किया 400 पार का आह्वान

देहरादून/मुख्यधारा

गुरुवार को विजय कॉलोनी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवरात्र के अवसर पर एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माता के भजन गाकर सबने उत्तराखण्ड के विकास और पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और हाथों में मेहंदी से कमल का फूल बनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

IMG 20240412 WA0039

IMG 20240412 WA0037

कार्यक्रम में सम्मिलित युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महिलाओं से अपने आस पास के सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने की अपील की, क्योंकि पीएम मोदी की योजनाओं की सबसे ज़्यादा लाभार्थी बहनें हैं, इसलिए अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करने का ज़िम्मा भी बहनों पर ही है।

इस अवसर पर दर्शनी राणा, सुनीता सिरोही, रुकमणि देवी, पन्ना गौड़, सीमा बिष्ट, भावना चौधरी, यशोदा गुसाईं समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Next Post

PM Modi की दोनों सभाएं पांचों उम्मीदवारों के 5 लाख से अधिक मतों से जीत की गारंटी : नरेश बंसल

पीएम की रैली को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व बनाने के लिए देवतुल्य जनता का आभार पीएम मोदी (PM Modi) की दोनों सभाएं पांचों उम्मीदवारों के 5 लाख से अधिक मतों से जीत की गारंटी : नरेश बंसल मोहब्बत की दुकान का दावा […]
IMG 20240412 WA0044

यह भी पढ़े