Image Image

महानवमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्याओं का पूजन

Mukhyadhara
IMG 20261019 WA00061
  • महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्याओं का पूजन

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर कालिदास रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 151 नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से सामूहिक कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

IMG 20261019 WA00091 IMG 20261019 WA00071

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि एवं महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवशाली परंपरा रही है और कन्या पूजन इसी परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

IMG 20261019 WA00081

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना करने के साथ ही नारी के सम्मान और उसके महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। मंत्री जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चौधरी, डॉ बबीता सहोत्रा, पूर्व पार्षद सत्येंद्र नाथ, दीपक बहुखंडी, ओम प्रकाश बवाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने किया सेलाकुई में HNB उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विवि. परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का होगा निर्माण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य […]
IMG 20261019 WA0062

यह भी पढ़े