ब्रेकिंग: खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धान मण्डी का किया औचक निरीक्षण। बोले : किसानों के धान के एक-एक दाने का हो तौल सुनिश्चित - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धान मण्डी का किया औचक निरीक्षण। बोले : किसानों के धान के एक-एक दाने का हो तौल सुनिश्चित

admin
IMG 20221014 WA0016

खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धान मण्डी का किया औचक निरीक्षण। बोले : किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो

खटीमा/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए।

IMG 20221014 WA0018

उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

Next Post

नई पहल : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट की लॉन्च, शहीदों और घायल जवानों के परिजनों को मिलेगी मदद

नई पहल : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट लॉन्च की, शहीदों और घायल जवानों के परिजनों को मिलेगी मदद मुख्यधारा डेस्क  राजधानी दिल्ली के नेशनल मेमोरियल कॉम्पलेक्स में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) ने शुक्रवार […]
IMG 20221014 WA0021

यह भी पढ़े