मिसाल: दुगड्डा क्षेत्र के हर्षू देवीधार व नाली बड़ी स्कूल में पहुंचे प्रमुख महेंद्र राणा। जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री - Mukhyadhara

मिसाल: दुगड्डा क्षेत्र के हर्षू देवीधार व नाली बड़ी स्कूल में पहुंचे प्रमुख महेंद्र राणा। जरूरतमंद बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

admin
1638373821432

यमकेश्वर/मुख्यधारा

यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड दुगड्डा में बच्चों को गोद लेकर उनकी समस्त शैक्षिक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा आज विकासखण्ड दुगड्डा के रा0उ0मा0वि0 हर्षू देवीधार और रा0उ0मा0वि0 नाली बड़ी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा महेन्द्र राणा का भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस पहल के बाद अब क्षेत्रवासी भी महसूस करने लगे हैं कि आज समाज को ऐसे नेता की जरूरत है, जो समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके की समस्या के निराकरण के लिए क्षेत्रवासियों के साथ खड़ा है।

महेन्द्र राणा ने विद्यालय में बच्चों से मिलकर उन्हें देश प्रेम और जीवन में कभी भी हार न मानने का पाठ पढाया, क्योंकि महेन्द्र राणा मानते हैं कि अगर देश का हर बच्चा अपने देश से प्रेम करेगा तो उस देश की प्रगति निश्चित है।

1638373850670

महेन्द्र राणा क्षेत्र में अपने कार्य करने की विशेष विकासपरक  शैली के लिए जाने जाते हैं और लम्बे समय से सामाजिक व राजनैतिक कार्यों से जुड़े हैं।

महेन्द्र राणा का पहाड़ और पहाड़वासियों से लगाव बताता है कि उनका मिशन राजनीति नहीं बल्कि समाज की सेवा करना है। भारत सरकार का प्रतिष्ठित पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा महेंद्र राणा को तीन बार पुरस्कृत क्या आ जाना उनके विकास कार्यों पर मुहर लगाता है। अपने करीब 2 साल के कार्यकाल में उन्होंने न सिर्फ द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत अनगिनत विकास कार्य करवाने में सफलता प्राप्त की, बल्कि पूरी यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 1500 से अधिक गरीब और जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उन्हें पाठ्य सामग्री सहित उनकी अन्य जरूरतों की व्यवस्था कर शिक्षा की अलख जगाने का बेहतरीन प्रयास किया है श्री राणा की इस प्रयास की गूंज पौड़ी जनपद समेत पूरे प्रदेश भर में सुनाई दे रही है। यही नहीं अपने विकास कार्यों की वजह उन्हें अन्य ब्लॉक प्रमुख भी अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।

इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाली बड़ी के शिवदास पथिक प्रधानाचार्य, अशोक नेगी कनिष्ठ प्रमुख विकास खण्ड दुगडडा, हरिसिंह उड्डा, विमलेश लखवाड़, प्रियज उनियाल गहली, राजेश्वरी देवी डबरा, रेखा देवी, संगीता देवी गड़सिर कठुड़, सुमिता देवी, अनीता देवी लखवाड़, रूपा देवी लखवाड़, नीता देवी, रजनी देवी कीर्ति नेगी आदि मौजूद रहे।

Next Post

प्रबुद्ध जन समाज की उन्नति की महत्वपूर्ण कड़ी : वीरेंद्र बिष्ट

चमोली/ मुख्यधारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय सभागार गोपेश्वर में किया गया। जनपद चमोली के तीनों विधानसभाओं के प्रबुद्ध जनों का एक विशाल सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य […]
PicsArt 12 01 04.13.23

यह भी पढ़े