दु:खद खबर : पौड़ी जनपद के 11 गढ़वाल राइफल का जवान सीमा पर शहीद। घर में चल रही थी शादी की तैयारियां - Mukhyadhara

दु:खद खबर : पौड़ी जनपद के 11 गढ़वाल राइफल का जवान सीमा पर शहीद। घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

admin
FB IMG 1624612571536

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के लिए बड़ी दु:खद खबर आई है। देवभूमि के पौड़ी जनपद के मनदीप सिंह सीमा पर ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं। इस खबर से जनपद समेत प्रदेशभर में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 साल के मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह पौड़ी गढ़वाल जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सकलोनी गांव के निवासी थे। वह 11 गढ़वाल राइफल में तैनात थे।

मनदीप कुछ समय पहले छुट्टी पर घर आए हुए थे। वापस लौटने के बाद वे अपनी ड्यूटी पर थे कि बिजली गिरने से गुलमर्ग में वह शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनका गांव पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने लाल के शहीद होने पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वह अपने घर के इकलौते चिराग थे। उनकी जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी, किंतु सिर पर सेहरा सजने से पहले ही वह देश के लिए सर्वोच्च बलिदान कर गए।

सैनिक के शहीद होने पर तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

PicsArt 06 25 06.16.02

PicsArt 06 25 06.18.01

PicsArt 06 25 06.19.01

PicsArt 06 25 06.18.31

PicsArt 06 25 06.17.14

 

PicsArt 06 25 06.32.06

PicsArt 06 25 06.31.14

Screenshot 20210625 182800 Facebook

PicsArt 06 25 06.15.09

यह भी पढें : Breaking : पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर। देखें सूची

Next Post

Breaking : ये रहे उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई उत्तराखंड सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लगी है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट में नेता प्रतिपक्ष एवं हल्द्वानी से […]
secretariat uttarakhand dehradun

यह भी पढ़े