पिथौरागढ़ : छात्र-छात्राओं ने सीएम पुष्कर धामी (CM Dhami) को बताई अपने विद्यालयों की समस्याएं - Mukhyadhara

पिथौरागढ़ : छात्र-छात्राओं ने सीएम पुष्कर धामी (CM Dhami) को बताई अपने विद्यालयों की समस्याएं

admin
1668330479493
  • पिथौरागढ जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से सीएम धामी (CM Dhami) ने की वार्ता

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से वार्ता की।

IMG 20221113 WA0025

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। वार्ता के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे तथा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये राज्य सरकार के बेहतर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों से संबंधित समस्याएं भी बतायी।

IMG 20221113 WA0024

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सच है कि शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी सुविधाओं को लेकर कुछ सुधार किए जाने की आवश्यकता है। किंतु यदि छात्र-छात्राओं में आगे बढ़ने का हौसला हो तो वे विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब स्थिति पहले जैसे नहीं है। पहले सड़के तक नहीं थी।अब सड़क मार्ग बन गये हैं। दूरसंचार व अन्य सुविधाएं भी विकसित हो गई हैं ।आज हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं।

IMG 20221113 WA0005

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में हम देश की आजादी की शताब्दी मनाएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं कि हमारा देश वर्ष 2047 में विश्व का नंबर वन देश बने। इस लक्ष्य को पूरा करने में छात्र-छात्राएं अपना बेहतर योगदान दें। खेल, विज्ञान आदि हर क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन अमूल्य है। अपना पूरा ध्यान शिक्षा ग्रहण करने पर दें।

IMG 20221113 WA0026

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देहरादून हवाई अड्डा (Dehradun airport) विस्तारीकरण का पुरजोर विरोध, टिहरी बांध विस्थापितों सहित जौलीग्रांट क्षेत्रवासियों ने जताया कड़ा आक्रोश

 

यह भी पढ़ें : …जब बिना क़ाफ़िले के पिथौरागढ़ में अचानक स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami), बच्चों के खिले चेहरे

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग Earthquake : भूकंप से चार घंटे में दूसरी बार डोली उत्तराखंड की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग (Earthquake) : उत्तराखंड के ऋषिकेश में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता

Next Post

ENG Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना चैंपियन, बेन स्टोक्स ने खेली शानदार पारी

(ENG Vs PAK) टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना चैंपियन बेन स्टोक्स ने खेली शानदार पार मुख्यधारा न्यूज डेस्क  इंग्लैंड टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 […]
IMG 20221113 WA0029

यह भी पढ़े