प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी

admin
m

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी

देहरादून/मुख्यधारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियाँ समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें : आपदा : उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से बड़ी तबाही, चार लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू जारी, वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Next Post

धराली आपदा : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

धराली आपदा : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, 03 मनोचिकित्सक धराली भेजे गए उत्तरकाशी/मुख्यधारा उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल […]
s 1 1

यह भी पढ़े