Uttarakhand: ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत कर रहा भ्रष्टाचार पर पंच, सीएम धामी (CM Dhami) ने किया विमोचन

admin
u 1 5

Uttarakhand: ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत कर रहा भ्रष्टाचार पर पंच, सीएम धामी (CM Dhami) ने किया विमोचन

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया।

u 2 5

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है।

यह भी पढें : खबरदार! अगर आपके यहां भी पंचायतों (Panchayats) का पैसा खर्च नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई। प्रतिनिधि व अधिकारी होंगे चिन्हित

सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कारवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास गीत के माध्यम से किया गया है।

इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख एवं जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है। इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार ओम तरोनी तथा  उर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है तथा संगीत विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है।

यह भी पढें : दु:खद (Two friends killed in forest fire): उत्तराखंड में जंगल की आग ने ली दो दोस्तों की जान, दिल्ली से शादी में शामिल होने आए थे पौड़ी गढ़वाल

इस अवसर पर विधायक  मोहन सिंह मेहरा, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम्, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल पी0सी0 ध्यानी, ललित जोशी, राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Next Post

Chardham yatra 2023: आगामी 25 अप्रैल को प्रातः 6:20 बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट 

Chardham yatra 2023: आगामी 25 अप्रैल को प्रातः 6:20 बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट  रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा वर्ष 2023 की चारधाम हेतु श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ […]
kedar 1

यह भी पढ़े