मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का मौसम, मानसून ने 24 राज्यों को किया कवर, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का दौर शुरू 

admin
kk 1 1

मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का मौसम, मानसून ने 24 राज्यों को किया कवर, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का दौर शुरू 

मुख्यधारा डेस्क 

मानसूनी बारिश ने पूरे देश को भिगो दिया है। केरल से शुरू हुआ मानसून अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। आमतौर पर ऐसा जुलाई के पहले सप्ताह तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है।

उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, मानसून यहां पर किसी भी समय पहुंच सकता है, जिससे झमाझम बारिश होने के आसार हैं । महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

k 1

मुंबई से सूरत और रायगढ़ तक बारिश के कारण लोगों को जलभराव और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के सूरत में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजस्थान के पूर्वी जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण बारां जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, यह है मामला

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि “इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। अगले 2-3 दिनों तक गरज-चमक और बारिश का असर जारी रहेगा। वहीं कोटा संभाग के चार जिले- बारां, कोटा, बूंदी और झालावाड़ ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

वहीं जयपुर, उदयपुर और भरतपुर संभागों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सभी प्रभावित जिलों के निवासियों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें : 48 साल बाद पौड़ी को मिली महिला जिलाधिकारी, स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला मोर्चा 

दूसरी ओर हिमाचल-कश्मीर में भी मौसम सुहाना बना रहेगा, यहां हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं बिहार में एक्टिव मानसून की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है।

मानसून के आगे बढ़ाने की स्थितियां अनुकूल बनी

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उत्तर-पूर्व भारत में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर में भारी बारिश की उम्मीद है तो वहीं जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और मानसा में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी है।

यह भी पढ़ें : भूस्खलन : यमुनोत्री चार धाम यात्रा मार्ग पर पहाड़ी टूटने से कई तीर्थ यात्री दबे, राहत बचाव कार्य जारी

यूपी के वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका है , जिसक लिए रेड अलर्ट जारी है। कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी रहेगा, शाम तक कर्नाटक में पानी बरस सकता है तो वहीं महाराष्ट्र के कुछ जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी है तो वहीं सुबह से मुंबई में बरसात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड से बड़ी खबर: हाईकोर्ट के अग्रिम आदेशों तक पंचायत चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड से बड़ी खबर: हाईकोर्ट के अग्रिम आदेशों तक पंचायत चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड से आज बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट के अग्रिम आदेश तक राज्य में […]

यह भी पढ़े