खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश पर राजभवन की मुहर, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताई खुशी

admin
r 1 30

खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश पर राजभवन की मुहर, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताई खुशी

अब राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर हो सकेगा शिलान्यास

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज भवन ने सोमवार को खेल विश्वविद्यालय संशोधित अध्यादेश पर मोहर लगा दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस की दिशा में एक नया आयाम जोड़ने और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के भविष्य को सुगम बनाने के लिए सरकार ने खेल यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया था। इसका संशोधित अध्यादेश हाल ही में कैबिनेट द्वारा राज्यपाल को भेजा गया था।

यह भी पढ़ें : दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने सोमवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इस बारे में राजभवन से शासन को पत्र भेजा गया है । खेल मंत्री ने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेश में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर ही प्रधानमंत्री के कल कमलों से खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सकेगा। खेल मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का आभार जताया है।

r 1 29

यह भी पढ़ें : ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर महेंद्र राणा का द्वारीखाल ब्लॉक में हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

राष्ट्रीय खेल : पांच खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली तय

राष्ट्रीय खेल : पांच खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली तय राज्य खेल संघों को तीन से लेकर 13 जनवरी 25 तक तीन चरणों में करनी है प्रविष्टि हैंडबाॅल, ताइक्वांडो, वाॅलीबाॅल जैसे खेलों के लिए हुआ निर्णय एनएसएफ, एसओए, यूटीओए, एसएससीबी […]
p 12

यह भी पढ़े