मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार 18 दिसंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार 18 दिसंबर का दिन

admin
Rashiphal mukhyadhara.in

दिनांक- 18 दिसम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – पौष
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – शोभन
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:38
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मूल नक्षत्र में
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – सोमवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • महाभारत महाकाव्य का लेखन तीन वर्ष में पूरा हुआ था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:44 से 1:19 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:52 से 5:12 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जो समय का मोल समझते हैं समय उन्हें अनमोल बना देता है।

18 दिसंबर का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा और आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। अपने काम के प्रति समर्पित होना निश्चित रूप से आपको सफलता दिला सकता है। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रकट करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस समय पैसों का कोई लेन-देन न करें। आगे चलकर वापसी का संभावना न के बराबर है। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आने से आपकी दिनचर्या बाधित हो सकती है। पति-पत्नी में आपस में अच्छा तालमेल बना रहेगा।

वृषभ राशि :

आज का दिन बेहतर होगा और आपके लिए यह सलाह है कि अपने अंदर सकारात्मक बदलाव लाएं। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रकार की चिंता का हल निकलेगा। करीबी लोगों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बिजनस में आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आपको परिवार के लोगों के साथ उचित समय देने की जरूरत है।

मिथुन राशि :

आज का दिन शानदार है और आज कई दिनों से चल रही समस्या का अंत हो जाएगा। आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आ सकती हैं और आपकी सराहना होगी। बड़ों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए उत्साहवर्धक हो सकता है। इस समय घर के रखरखाव के कार्यों में निराशा हो सकती है। किसी भी तरह की यात्रा करना लाभदायक नहीं रहेगा बल्कि परेशानी हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमी न आने दें। अटका हुआ भुगतान प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है।

कर्क राशि :

पारिवारिक कलह दूर होगी और संबंधों में सुधार आएगा। यदि कोई विरासत में मिली संपत्ति से जुड़ा काम अटका हुआ है तो उसका समाधान आज मिल सकता है। संबंधों में सुधार आ सकता है। किराए संबंधी मामलों में विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। ज्यादा फालतू खर्च न करें, नहीं तो खराब बजट की वजह से आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें और अपनी ऊर्जा को अपने निजी कार्यों पर लगाएं। अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं तो उसे तुरंत अमल में लाएं।

सिंह राशि :

आज ये राशि साथ दे रही है और आप अपने लक्ष्य की तरफ पूर्ण रूप से फोकस कर पाएंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मदद मिल सकती है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की मदद करें। भावनाओं में बहकर आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक बनें। किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। इस समय किसी प्रकार का संक्रमण होने की आशंका है, सावधान रहें।

कन्या राशि :

आज का समय अनुकूल है। अपनी क्षमताओं और कौशल का पूरा उपयोग करें। किसी बड़े व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। इस समय विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें और सावधान रहें। काम निकालने के लिए अपने स्वभाव को नम्र रखें। भविष्य से जुड़ी अपनी किसी योजना को फिलहाल के लिए टाल दें तो बेहतर होगा। पति-पत्नी के बीच किसी पुरानी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

तुला राशि :

आज किसी समस्या का समाधान मिलने से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और परिवार के साथ अधिकांश समय गुजारेंगे। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अहंकार या चिड़चिड़ेपन को अपने स्वभाव में प्रवेश न होने दें। लापरवाही के कारण अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक है। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे और भाग्य आपका साथ देगा। वर्तमान परिवेश से स्वयं को सुरक्षित रखें।

वृश्चिक राशि :

आज आप अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहें। योजना और अनुशासन के साथ नियमित दिनचर्या बनाए रखें। समय का पूरा लाभ उठाएं। किसी करीबी मित्र का सहयोग भी आपके लिए मददगार साबित होगा। घर के बड़े सदस्यों के सम्मान में कमी न आने दें। संतान को लेकर आशा पूरी न होने से मन उदास रह सकता है। निजी कारणों से इस समय आप कारोबार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

धनु राशि :

आज का दिन अनुकूल रहेगा और आज आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी बुद्धिमता और व्यापारिक सूझबूझ से महत्वपूर्ण फैसले भी ले पाएंगे। पारिवारिक दूरी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में भी निवेश न करें। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आ सकती है।

मकर राशि :

आज साथ दे रहा है। ग्रह स्थिति आपकी प्रतिभा और क्षमताओं को बल दे रही है। मकान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है तो समय अनुकूल है। धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताना आपको मानसिक रूप से अधिक सकारात्मक बनाएगा। अनजान लोगों से किसी तरह का संपर्क आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी और अपने परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित विचार-विमर्श करना आवश्यक है। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि :

आज का दिन काफी रिलैक्स रहने का है। भाग्य आपका साथ देगा और फुर्सत के कुछ पल परिवार के साथ आप बिता पाएंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार को वहां किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। इस समय दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें। व्यापार में आपके प्रयासों के अनुसार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि :

आज दिन सुखद है। संतान की ओर से चली आ रही कोई गंभीर चिंता दूर होगी। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। किसी भी तरह के कानूनी पचड़े में न पड़ें। व्यवसायिक कार्यों में अनुभवी स्टाफ के निर्णयों को प्राथमिकता दें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

 

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) की परीक्षाओं में होगा आधार वेरिफिकेशन लागू

Next Post

ब्रेकिंग : जौलीग्रांट हवाई अड्डे (Jollygrant airport) के विस्तारीकरण की एकतरफा कार्यवाही शुरू, भड़के ग्रामीणों का आंदोलन का ऐलान

जौलीग्रांट हवाई अड्डे (Jollygrant airport) के विस्तारीकरण की एकतरफा कार्यवाही शुरू मनमाने तरीके से मुआवजा तय करने पर भड़के ग्रामीण विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन का ऐलाऐलाज जौलीग्रांट(देहरादून)/मुख्यधारा आज देहरादून हवाई अड्डे (Jollygrant airport) के एकतरफा विस्तारीकरण की एकतरफा कार्यवाही […]
1671351711684

यह भी पढ़े