मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा सोमवार 5 दिसंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा सोमवार 5 दिसंबर का दिन

admin
rashiphal mukhyadhara

दिनांक- 05 दिसम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग (Panchang) राशिफल (Rashiphal) 🌺

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – अग्रहायण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि-.द्वादशी
  • नक्षत्र – अश्विनी
  • योग – परिघ
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा मे
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत।
  • 🌸आने वाला व्रत व विशेष:- पूर्णिमा व्रत- बुधवार।
  • 🌞सूर्योदय- 6:29
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— ज्येष्ठा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • जरासंध के कारागार में कई हजार राजा बंदी थे।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:06 से 9:25 एवं 2:37 से 3:55 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 7:49से 9:09 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जीवन में जो मार्ग ईश्वर बनाते हैं वो कोई नहीं बंद कर सकता है।

5 दिसंबर का राशिफल (Rashiphal)

मेष राशि :

आज का दिन शुभ है और आज आपके कार्यक्षेत्र में माहौल काफी अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री का विवाह पक्‍का हो सकता है।

वृष राशि :

आज का दिन शुभ और अनुकूल परिणाम देने वाला है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। किसी मांगलिक कार्य की तैयारी में बिजी रहेंगे और खर्च भी करेंगे। वृद्धजनों से बहस में न उलझें और उनकी राय भी सुनें। उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन राशि :

आज का दिन सम्‍मान प्राप्ति वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। अकस्‍मात कहीं से खर्च के प्रसंग बन सकते हैं।

कर्क राशि :

आज का दिन सुखद और लाभ देने वाला है। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधों में स्थायित्व आएगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा आ सकती है।

सिंह राशि :

आज का दिन लाभ देने वाला है। लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। दूसरों की बात को भी सुनें। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या राशि :

आज का दिन लाभ देने वाला है। निर्मूल विवाद में आप फंस सकते हैं। अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आ सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला राशि :

आज का दिन लाभपूर्ण है और सभी के सहयोग से लाभ होगा। अकस्मात उलटफेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि :

आज दिन अच्‍छा है और खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु राशि :

आज का दिन मिश्रित रहेगा। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीद कर सकते हैं। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घर वालों के साथ व्यतीत करें।

मकर राशि :

आज का दिन सफलता देने वाला है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ राशि :

आज का दिन सफलता देने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी आपके लिए लाभ देने वाला है। शुभ व्यय कीर्ति में वृद्धि होगी। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन राशि :

आज लाभ होगा। चंद्रमा भी आज आपको उत्‍तम संपत्ति का लाभ करवा रहा है। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। आज काफी समय से रुकी किसी समस्‍या का समाधान हो सकता है।

Next Post

Uttarakhand : राज्य को हर्बल प्रदेश बनाने की कवायद शुरू, छोटे किसानों की आय बढाने पर जोर

उत्तराखंड (Uttarakhand) को हर्बल प्रदेश बनाने की कवायद शुरू, छोटे किसानों की आय बढाने पर जोर चमोली/मुख्यधारा जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान, मुख्यालय मण्डल में संस्थान निदेशक, डा0 ललित नारायण मिश्र द्वारा संस्थान के वैज्ञानिकों एवं विकासखण्ड स्तर पर तैनात […]
12

यह भी पढ़े