सियासत: मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) ने कांग्रेस पर क्यों बोला तीखा हमला, जानने के लिए पढें ये खबर - Mukhyadhara

सियासत: मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) ने कांग्रेस पर क्यों बोला तीखा हमला, जानने के लिए पढें ये खबर

admin
1654261641078
  • कांग्रेस की करारी हार पर मंत्री रेखा आर्या (rekha arya) का करारा वार, कहा कांग्रेस नहीं कर सकती राज्य का विकास
  • कांग्रेसी नेताओं को ले लेना चाहिए, राजनीति से संन्यास: रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ऐतिहासिक जीत पर मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून। आज चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या(rekha arya) ने बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने उन्हें बनबसा मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर शीर्ष नेतृत्व का और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि चम्पावत विधानसभा में हुए इस उपचुनाव में यहां की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक मतों से जिताकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या(rekha arya) ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहां की जनता ने सिरे से नकारा, इससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है और यही कारण भी है कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई है।

uttarakhand congress

मंत्री रेखा आर्या(rekha arya) ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है। कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही कारण है कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत हुई है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या(rekha arya) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में कहीं दूर-दूर तक दिखाई नहीं दिए, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की लहर में किस तरह से यह कांग्रेसी नेता धराशाही हुए हैं।

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग: 55025 मतों से cm पुष्कर धामी (pushkar dhami) ने जीता चंपावत उपचुनाव

Next Post

ब्रेकिंग: 14 जून से देहरादून में विधानसभा सत्र (vidhansabha satra) अधिसूचना जारी

देहरादून। आगामी 14 जून से देहरादून में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र(vidhansabha satra) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखण्ड के राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा को वर्ष 2022 के द्वितीय सत्र(vidhansabha satra) के लिए मंगलवार, 14 […]

यह भी पढ़े