- रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, भाजपा हाईकमान ने लगाई मुहर, आज शपथ ग्रहण
मुख्यधारा डेस्क
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आज खत्म गया। बीजेपी ने बुधवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम का एलान किया गया। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। वह हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनके दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं।
रेखा गुप्ता स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं। इसी वजह से संघ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया।
रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने आप की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया।
वहीं शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़ी हुई हैं। इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी।
यह भी पढ़ें : जनता से किए वायदे को पूरा करने वाला है धामी सरकार का कड़ा भू कानून : भट्ट