ऋषिकेश: विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म,  15 दिन के भीतर दूसरा मामला - Mukhyadhara

ऋषिकेश: विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म,  15 दिन के भीतर दूसरा मामला

admin
68354844 1

ऋषिकेश में योग सिखाने के बहाने 15 दिन के भीतर दूसरी विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

 जानकारी के अनुसार तपोवन क्षेत्र में नाथ योगशाला में अमेरिका की एक महिला योग सीख रही है। बताया जा रहा है कि वहां 2 दिन पूर्व एक पार्टी चल रही थी। इस दौरान वहां का एक कर्मचारी गीतांश ने उसे पहले तो शराब पिलाई और उसके बाद जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है।

 इससे पहले तपोवन के विश्व चेतना आश्रम में जापान की एक महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। जहां आश्रम के बाबा दयानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया था।
Next Post

देखिए वीडियो: झंडाजी आरोहण के समय ऐतिहासिक ध्वज दंड भरभराकर गिरा, कई श्रद्धालु घायल  

देहरादून। अत्यंत प्राचीन व ऐतिहासिक झंडाजी महाराज के आरोहण के दौरान तब अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब 105 फीट ऊंचे झंडे जी का आरोहण करते वक्त कैंची फिसलने से झंडाजी भरभराकर गिर पड़े। इस मौके पर हजारों की भीड़ […]
20200313 224539

यह भी पढ़े