ब्रेकिंग: बाइक सवार बदमाशों ने की ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: बाइक सवार बदमाशों ने की ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

admin
IMG 20191220 214327

ब्रेकिंग: बाइक सवार बदमाशों ने की ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

रुड़की। रामनगर कोर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान को गोली मार दी। उन्हें तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नगला कूबड़ा के प्रधान कमरे आलम सायं करीब 5:30 बजे रामनगर कोर्ट से बाहर निकले, तभी पीछे से अचानक दो बाइक सवार आए और उन्हें गोली मार दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। इस बीच बाइक सवार वहां से भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक की एक दूसरे गुट के साथ रंजिश चल रही थी। उनकी एक भाई की पहले ही हत्या हो चुुकी है। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर हत्याकांड की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Next Post

छात्र-छात्राएं गीली मिट्टी में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर

पुरोला। राइका टिकोची में आपदा के चार माह बीतने के बाद भी आपदा के गहरे जख्म अभी नहीं भर पाये हैं। शासन प्रशासन की घोर उपेक्षा के चलते अव्यवस्था का आलम यह है कि कड़ाके ठण्ड में भी छात्र छात्राएँ खुले […]
IMG 20191220 WA0003

यह भी पढ़े