सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) नहीं रहे, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मुंबई में हुआ निधन - Mukhyadhara

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) नहीं रहे, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मुंबई में हुआ निधन

admin
IMG 20231115 WA0000

राष्ट्रीय सहारा कंपनी के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) नहीं रहे, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मुंबई में हुआ निधन

मुख्यधारा डेस्क 

सहारा ग्रुप के चेयरमैन और फेमस बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) नहीं रहे । मंगलवार देर रात 75 वर्षीय सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया ।सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुब्रत रॉय सहारा इंड‍िया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष थे। वे ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाने जाते थे। उन्होंने 1978 में सहारा इंड‍िया परिवार की स्थापना की थी। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताते हुए कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन। अत्यंत दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Next Post

नहीं रहे सहाराश्री: सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का तीन दशक बिजनेस के साथ फिल्म और खेल जगत में रहा जलवा, वीआईपी हस्तियों की मिलने के लिए लगी रहती थी लाइन

नहीं रहे सहाराश्री: सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का तीन दशक बिजनेस के साथ फिल्म और खेल जगत में रहा जलवा, वीआईपी हस्तियों की मिलने के लिए लगी रहती थी लाइन मुख्यधारा डेस्क आज एक ऐसे इंसान के बारे में बताने […]
s 1 7

यह भी पढ़े