इस राज्य में स्थित है Samed Shikhar, जानिए जैन समाज इसे पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले में क्यों कर रहा विरोध - Mukhyadhara

इस राज्य में स्थित है Samed Shikhar, जानिए जैन समाज इसे पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले में क्यों कर रहा विरोध

admin
jam

इस राज्य में स्थित है सम्मेद शिखर (Samed Shikhar), जानिए जैन समाज इसे पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले में क्यों कर रहा विरोध

मुख्यधारा डेस्क

कई दिनों से पूरे देश भर में जैन समाज झारखंड में स्थित तीर्थ स्थल ‘सम्मेद शिखर’ पर्यटन स्थल घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं मंगलवार को सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के विरोध में अनशन पर बैठे जैन मुनि सुज्ञेय सागर का जयपुर में निधन हो गया। सरकार के फैसले को लेकर जयपुर में निकाले गए शांति मार्च में भाग लेने के बाद जैन मुनि शहर के सांगानेर इलाके स्थित संघीजी मंदिर में अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने बीते 25 दिसंबर से न कुछ खाया था और न ही कुछ पिया था। जैन मुनि सुज्ञेयसागर जी महाराज राजस्थान के ही बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े :Mussoorie : यूपी के शराब कारोबारी की दबंगई से सहमी ‘पहाड़ों की रानी’

jam 2

बता दें कि सम्मेद शिखरजी झारखंड के पारसनाथ पहाड़ियों में एक जैन तीर्थस्थल है। राज्य सरकार ने इसे एक पर्यटक आकर्षण में बदलने का फैसला किया है, जिससे समुदाय नाराज है। देशभर में जैन समुदाय एकजुट होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली में जैन समुदाय के लोग अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। समुदाय के लोग झारखंड स्थित जैनों के पवित्र स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के खिलाफ हैं और इसे वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि इसे पर्यटन स्थल बनाने से इसकी पवित्रता नष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग (Information department): सूचना विभाग में अधिकारियों को कार्य आवंटित, जानिए किस अधिकारी को मिली क्या जिम्मेदारी, पढें आदेश

इस मामले में अब उन्हें दूसरे धर्म के प्रमुख लोगों का भी साथ मिल रहा है। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक पहाड़ी है जिसे भगवान पारसनाथ पर्वत के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत का नाम जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पारसनाथ के नाम पर है। इसी पर्वत पर सम्मेद शिखर जी है, जिसे कई बार ‘शिखर जी’ भी कहा जाता है। जैन समुदाय खासतौर पर श्वेताम्बर समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: उत्तराखण्ड की Dhami Sarkar में खुली युवाओं के लिए नौकरियों की राह, 1 फरवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मान्यता है कि जैन धर्म से 24 में से 20 तीर्थंकरों को यही पर मोक्ष प्राप्त हुआ था। दुनियाभर से हर साल हजारों जैन श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और 27 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी कर शिखर पर पहुंचते हैं।

Next Post

परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का सीएम Dhami ने किया शुभारंभ

परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का सीएम धामी (Dhami) ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर […]
puskar 1 1

यह भी पढ़े