युवा गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल (gunjan dangwal) के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक - Mukhyadhara

युवा गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल (gunjan dangwal) के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

admin
IMG 20220618 WA0009

देहरादून। उत्तराखंड को संगीत के क्षेत्र में आज बड़ी क्षति हुई। जन जन के युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। ‌

गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ से देहरादून लौटते समय आज एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। ‌‌

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल जी के सड़क हादसे में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन उत्तराखण्ड संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

गुंजन डंगवाल शुक्रवार रात को कार से चंडीगढ़ गए थे। वह देहरादून से चंडीगढ़ आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके माता-पिता देहरादून से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक उनके वापस दून पहुंचने की संभावना है। उनके साथ काम कर चुके एक अन्य संगीतकार रिद्मिस्ट ए प्लस स्टुडिया के रणजीत सिंह ने बताया कि गुंजन बेहद प्रतिभाशाली संगीतकार थे।

कुछ साल पूर्व लगभग इन्ही दिनों बेहद लोकप्रिय युवा गायक पप्पू कार्की की भी सड़क दुर्घटना में दुखद मौत के बाद उत्तराखंडी गीत संगीत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर गुंजन के आकस्मिक निधन पर शोक संदेशों की भरमार होने लगी है। अनेकों लोग इस आकस्मिक घटना पर स्तब्ध हैं। मूल रूप से अखोड़ी गांव जाखणीधार टिहरी निवासी गुंजन का परिवार इन दिनों देहरादून के केदारपुरम में रहता है। 26 वर्षीय गुंजन ने देहरादून में ही अपना स्टूडियो खोला था। कम समय में उन्होंने संगीत क्षेत्र में मुकाम हासिल पाया।

Next Post

रास्ता तलाशने में जुटी सरकार : रक्षा मंत्रालय ने भी अग्निवीरों (agniveer) के लिए नौकरियों में आरक्षण देने का किया एलान

मुख्यधारा अग्निपथ (agniveer) के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को कई शहरों में युवाओं ने पथराव और तोड़फोड़ की। वहीं सेना में 4 साल की भर्ती पर युवाओं का भड़क रहा गुस्सा कम करने […]
IMG 20220619 WA0000

यह भी पढ़े