मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शनिवार 24 दिसंबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शनिवार 24 दिसंबर का दिन

admin
Rashiphal

दिनांक- 24 दिसम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal) 🌺

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – पौष
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र – पू.षा.
  • योग – वृद्धि
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:41
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मूल नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • कर्ण ने घटोत्कच का बध वैजयंती अस्त्र से किया था ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:41 से 8:01 म. 1:19 से 2:356 एव सा. 3:53 से 5:10 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 9:19 से 10:38 बजे तक ।

 

यह भी पढ़ें : गुड न्यूज : FRI में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

मुश्किलें वह औजार है जिनसे ईश्वर हमें बेहतर कामों के लिए तैयार करते हैं ।

24 दिसंबर का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन काफी अच्‍छा रहेगा और आज आप काफी राहत महसूस करेंगे। आज काफी समय से लटका कोई काम पूरा हो सकता है। युवाओं को अपने भविष्य के लिए योजना बनानी चाहिए। रुपये के हिसाब में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है, इसलिए रुपये पैसों के मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, खान-पान से संबंधित कार्यों में और बेकरी के काम में जो लोग शामिल हैं उनकी अच्छी कमाई हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कोई कार्य संपन्न हो सकता है।

वृषभ राशि :

आज का दिन महत्वपूर्ण है और आज आप कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने में मददगार हो सकता है। धर्म और सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। फैशन, वस्त्र और गृह निर्माण के कार्यों से जुड़े लोगों की अच्छी कमाई हो सकती है। नकारात्मक गतिविधियों वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। व्यापार की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें।

मिथुन राशि :

लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे आपको आराम और राहत मिल पाएगी। साथ ही कुछ समय बच्चों और घरेलू समस्याओं को सुलझाने और उनकी मदद करने में लगाएं। आज के दिन नजदीकी यात्रा को टाल दें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों की रुकी हुई गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। पढ़ने-लिखने में रुचि होगी। आज आपको रुचिकर भोजन का भी अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और तालमेल बढ़ेगा। भविष्य के लिए किसी योजना पर विचार कर सकते हैं।

कर्क राशि :

आज का दिन कुल मिलाकर ठीक है लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपकी सकारात्मकता और संतुलित सोच से आज किसी काम में सुखद परिणाम पाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सलाह कि आज अपने विचारों और योजनाओं को संतुलित रखें नहीं तो नुकसान होगा। मांसपेशियों और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी की भावनाओं को सम्मान दें, क्योंकि किसी बात से कहासुनी और नाराजगी की सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि :

आज का दिन अनुकूल है और भाग्‍य का भरपूर साथ भी प्राप्‍त होगा। आपके विशेष कार्य की समाज और आपके परिवार द्वारा सराहना की जाएगी। घर और ऑफिस में बेहतर तालमेल बैठा पाएंगे। सावधान रहें, अत्यधिक भावुकता हानिकारक भी साबित हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से सही फैसले लें। यदि घर में कोई निर्माण-संबंधी कार्य चल रहा है तो उस पर ठीक से ध्यान दें।

कन्या राशि :

आज का दिन अच्‍छा है और आज पहले किए गए निवेश से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य में सुधार के संबंध में शुभ समाचार मिलने से मन को शांति और राहत मिल सकती है। वरिष्ठों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से अच्‍छा काम होगा। अपनी योजनाओं और तौर-तरीकों को गुप्त रखें। परिवार और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन वर्तमान परिस्थितियों से सावधान रहें।

तुला राशि :

आज समझदारी से काम लेने की जरूरत है। वर्तमान स्थिति को समझें और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें। परिवार में चल रही कलह को दूर करने के लिए आज आपको प्रयासों से लाभ होगा। दोपहर बाद स्थिति थोड़ी और अनुकूल हो सकती है। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें। नहीं तो पछताना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।

वृश्चिक राशि :

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने करीबियों का हाल जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क कर सकते हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहेगा। सभी लोग आपस में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। कई बार तनाव और चिड़चिड़ा स्वभाव अपने लक्ष्य से आपको भटका सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार फिर सोच लें।

धनु राशि :

आज दिन सफलता देने वाला है। कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई करीबी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। यह समय भावनात्मक नहीं बल्कि व्यावहारिक होने का है। मशीन या कारखाने से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी में विवाद संभव है।

मकर राशि :

अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। मकर राशि वाले जिस काम के पीछे काफी समय से दौड़ भाग कर रहे थे, आज उसके पूरा होने से काफी राहत महसूस करेंगे। संपत्ति की खरीद से जुड़ा कोई सौदा पक्का हो सकता है। मौका हाथ से न जाने दें घर के सामान की ऑनलाइन खरीद हो सकती है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी तरह का कर्ज लें और न दें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी से विवाद हो सकता है। संभलकर रहें और पड़ोसियों के साथ मधुर व्यवहार रखें।

कुंभ राशि :

आज का दिन अच्‍छा बीतेगा। अगर आप दिन की शुरुआत बेहद सकारात्मक विचारों के साथ करेंगे तो दिन अच्छा गुजरेगा और शाम के वक्त आप काफी राहत पाएंगे। परिवार के साथ शाम का वक्त आउटिंग में गुजर सकता है। कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता का भी समाधान होने से प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मीन राशि :

आज रोजाना की सामान्य दिनचर्या से बोरियत महसूस करने लगेंगे। अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं और क्षमताओं को बाहर लाने का यह सही समय है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आपका ध्यान कुछ खराब गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। घर की छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें और अपना दिमाग शांत रखें। दैनिक दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकती है।

यह भी पढ़े : अलर्ट: कोविड के नए मामले आने पर कराई जाएगी जीनोम सिक्वेंसिंग, सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम सक्रिय करने के सीएम धामी (Dhami) ने दिए निर्देश

Next Post

दुःखद: सिक्किम वाहन हादसे (Sikkim vehicle accident) में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, शोक की लहर

सिक्किम वाहन हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, शोक की लहर (Sikkim vehicle accident) पिथौरागढ़/मुख्यधारा गत दिवस सिक्किम में हुए सेना के वाहन हादसे (Sikkim vehicle accident) में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का एक जवान भी शहीद हो गया […]
1671857927905

यह भी पढ़े