एसजीआरआर विश्वविद्यालय (SGRR University) व उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल - Mukhyadhara

एसजीआरआर विश्वविद्यालय (SGRR University) व उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल

admin
IMG 20230208 WA0091 1

एसजीआरआर विश्वविद्यालय (SGRR University) व उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल

  • राज्य सरकार के जैविक खेती के विशेषज्ञों ने श्री महाराज जी से की मुलाकात
  • सरकार की ओर से जैविक उत्पाद व विवरणिका भेंट की
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्पादों की सराहना की, कहा उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर कर रहा प्रशंसनीय कार्य

देहरादून/मुख्याधारा

उत्तराखण्ड के किसानों को जैविक खेती की आधुनिक उपयोगिता समझाने हेतु एसजीआरआर विश्वविद्यालय का कृषि संकाय विशेष पहल करने जा रहा है। उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखण्ड के अलग-अलग क्षेत्रों के वातावरण और भौगोलिक परिस्थितियों का मूल्यांकन कर कृषि विशेषज्ञ किसानों के लिए जैविक खेती के आधुनिक माॅडल की आधारशिला रखेंगे। यह बात उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री दरबार साहिब में कही।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले (Transfer), देखें सूची

बुधवार को उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट की। काबिलेगौर है कि सोमवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से रविवार को भेंट की थी। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ साथ राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने पर भी चर्चा हुई थी।

IMG 20230208 WA0092 1

 

इसी क्रम में उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड के अध्यक्ष व तकनीकी विशेषज्ञ अमित श्रीवास्तव का बुधवार को श्री दरबार साहिब में आगमन हुआ। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य सरकार की ओर से जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों की विवरणिका, जैविक उत्पाद जैसे शहद, बासमती चावल, राजमा, शक्कर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर आदि जैविक उत्पाद भेंट किए। श्री महाराज जी ने जैविक उत्पादों की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने इस कार्य से जुड़ी पूरी टीम को बधाई दी।

यह भी पढ़े : Earthquake : तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन की आई मार्मिक तस्वीर, अब तक 8000 लोगों की गई जान, सैकड़ों लोग अभी भी दबे हैं मलबे में

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती के उत्पादन के विभिन्न विषयों पर शोध एवम् अनुसंधान किये जा रहे हैं। बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से श्री दरबार साहिब व एसजीआरआर विश्वविद्यालय द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों में हर प्रकार का तकनकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। राज्य में जैविक खेती के उत्पादन एवम् निर्यात की अपार सम्भावनाएं हैं। इस विषय पर वर्तमान में कई प्रोजेक्ट प्रगतिशील हैं।

यह भी पढ़े : झटका : EMI देने वाले ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा ज्यादा बोझ, आरबीआई ने एक बार फिर बढ़ाए रेपो रेट

किसानों के लिए जैविक खेती पर ट्रेनिंग सैशन आयोजित कर जैविक खेती की उपयोगिता व आधुनिक पक्ष को समझाया जाएगा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के साथ मिलकर जैविक खेती के उत्पादन एवम् निर्यात पर आधुनिक माॅडल तैयार किए जाएंगे, इसका सीधा लाभ राज्य के किसानों को मिलेगा।

 

यह भी पढ़े : अच्छी खबर: जानिए प्रदेश के भीतर किन युवाओं को मिलेगी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों के किराये (Bus fare) में सौ फीसदी छूट, पढें आदेश

Next Post

सुर्खियां : जानिए पीएम मोदी की 'जैकेट' (PM Modi's jacket) और मल्लिकार्जुन खड़गे का 'मफलर' सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे हैं ट्रेंड!

प्रधानमंत्री की जैकेट और मल्लिकार्जुन खड़गे का मफलर बना सुर्खियों में भाजपा ने पीएम मोदी के पहनावे को सादगी भरा बताया तो कांग्रेस अध्यक्ष पर कसा तंज मुख्यधारा डेस्क  बजट सत्र के दौरान बुधवार को संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण के […]
IMG 20230208 WA0097

यह भी पढ़े