आस्था: कृष्ण नगरी में जन्माष्टमी (Shrikrishna Janmashtmi) की धूम : मथुरा-वृंदावन में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, देश-विदेश से उमड़े हजारों भक्त। देहरादून में भी जन्माष्टमी की धूम - Mukhyadhara

आस्था: कृष्ण नगरी में जन्माष्टमी (Shrikrishna Janmashtmi) की धूम : मथुरा-वृंदावन में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, देश-विदेश से उमड़े हजारों भक्त। देहरादून में भी जन्माष्टमी की धूम

admin
IMG 20220819 WA0005

धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मुख्यधारा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shrikrishna Janmashtmi) की आज पूरे देश भर में धूम है, ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में मौजूद भक्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड में भी आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है एवं श्री कृष्ण व राधा रानी के भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

देहरादून के विभिन्न मंदिरों में भी जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज संध्या काल से विभिन्न मंदिरों में श्री कृष्ण के भजनों का जागरण किया जा रहा है, जो अर्ध रात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्म समय तक अनवरत चलता रहेगा।

इस दौरान मथुरा वृंदावन से आई झांकियां भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं। देहरादून के अलावा तीर्थ नगरी ऋषिकेश व कुंभ नगरी हरिद्वार में भी जन्माष्टमी पर्व की धूम मची हुई है। यहां मंदिरों की विशेष सजावट कर भव्य रूप दिया गया है।

उधर कान्हा नगरी मथुरा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगी हुई है। जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन में हजारों भक्त पहुंच चुके हैं।

बता दें कि आज श्रीकृष्ण (Shrikrishna Janmashtmi) का 5249वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा नगरी में गुरुवार शाम से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन में भारी भीड़ है। वहीं कारीगरों ने वृंदावन-मथुरा के मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

भक्त इस बार कारागार के दर्शन कर सकेंगे। कारागार के बाहर पहरेदार भी तैनात होंगे, उन पहरेदारों के सोने की लीला भी होगी।

वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ दही हांडी भी मनाया जा रहा है। देश के कई जगहों पर गुरुवार को भी जन्माष्टमी मनाई गई।

आज सुबह मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के साथ मंगल आरती भी की गई। भक्तों में भारी उत्साह है।

सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। रात के आठवें मुहूर्त में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए आज रात 12.05 के बाद 12:45 तक मथुरा, वृंदावन, द्वारका, नाथद्वारा और इस्कॉन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म पर्व मनेगा। लोग अपने घरों में भी इस समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल लगातार दूसरे साल मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से होगी। सीएम योगी यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Shrikrishna Janmashtmi) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने बयान जारी कर कहा, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

जय श्रीकृष्ण! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए जन्माष्टमी की बधाई दी है।

 

यह भी पढें : एक्सक्लूसिव : पौड़ी गढ़वाल के इस पूर्व प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार (corruption) का गंभीर आरोप, पीएमओ कार्यालय पहुंची शिकायत

 

यह भी पढें : Earthquake : पिथौरागढ़ जनपद में भूकंप के झटकों से डोली धरती

 

यह भी पढें : खुलासा uksssc : धामपुर के इंजीनियर के फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा की पहली रात पेपर को किया था सॉल्व। एसटीएफ ने दबोचा

 

यह भी पढें : कार्रवाई (पौड़ी गढ़वाल) : यहां पटवारी व कानूनगो इस मामले में हुए सस्पेंड (patwari kanungo suspended)

Next Post

ब्रेकिंग: यहां आज फिर हो गए पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले (transfer police si) सूची देखें

देहरादून/मुख्यधारा देहरादून में आज पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले (transfer police si) कर दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आज इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से […]

यह भी पढ़े