भ्रष्टाचार मुक्त भारत (Corruption Free India) विषय पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित - Mukhyadhara

भ्रष्टाचार मुक्त भारत (Corruption Free India) विषय पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

admin
b 7

भ्रष्टाचार मुक्त भारत (Corruption Free India) विषय पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा संकाय द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर अजय कुमार खंडूरी ने की।

यह भी पढें : Chardham yatra 2023: चारधाम यात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार, महाराज ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है, आज भारत देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़ें तेजी से फैल रही है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारतवर्ष से भ्रष्टाचार नामक बीमारी को समाप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने आयोजकों को इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर करते रहने का परामर्श दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन से ही यदि छात्रों में भ्रष्टाचार मुक्ति के प्रति प्रेरणा जगाई जाए तो भारत एक समृद्धशाली, विकसित राष्ट्र में परिवर्तित हो सकता है।

यह भी पढें : Badrinath dham: भगवान बदरीनाथ विशाल के कपाट विधि विधान के साथ खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विश्वविद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर कुमुद सकलानी, प्रोफ़ेसर मालविका कांडपाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर कंचन जोशी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की छात्रा हंसिका सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर एम फार्मा की छात्रा एंजिला शरीन रही , जबकि तृतीय स्थान शिक्षा संकाय की छात्रा महक मंमगाई को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर डॉ बलबीर कौर, डॉ अनिल थपलियाल, डॉ विजेंद्र गुसांई के साथ ही सभी शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढें : उपलब्धि: जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रमुख दम्पति को मिला राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरुस्कार 2023

Next Post

Tourism Uttarakhand: जागेश्वर धाम (Jageshwar Dham) व आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पहल

Tourism Uttarakhand: जागेश्वर धाम (Jageshwar Dham) व आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पहल देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के सम्बन्ध में पर्यटन विभाग के […]
u t

यह भी पढ़े