Image Image

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों को पहनाएं मेडल

admin
r 1 1

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों को पहनाएं मेडल

यह मेरे लिए बहुत ही अद्भुत और गौरवान्वित पल, आखिर हमने कर दिखाया : रेखा आर्या

रुद्रपुर/मुख्यधारा

सोमवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या 38 वे राष्ट्रीय खेलों की साइकिलिंग प्रतियोगिता का फाइनल देखने के लिए रुद्रपुर पहुंची। इसके बाद खेल मंत्री ने विजेताओं को उनके पदक पहनाकर सम्मानित किया।

38 वे राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग की इवेंट रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवनिर्मित शिवालिक साइकिलिंग वैलोड्रोम में कराई जा रही है। सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जाने थे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों के कौशल को देखा और उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साइकिलिंग वेलोड्रोम राष्ट्रीय खेलों की आयोजन में बहुत अहम स्थान रखता है क्योंकि साइकिलिंग की प्रतियोगिता उत्तराखंड में करा पाना सबसे बड़ी चुनौती थी। खेल मंत्री ने कहा कि अक्सर मेजबान राज्यों को साइकिलिंग का इवेंट कराने के लिए दिल्ली दौड़ लगानी पड़ती थी।क्योंकि इसके पहले देश में गिने-चुने ही साइकिलिंग वेलोड्रोम थे। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार मेजबान राज्य की सीमाओं के भीतर सभी स्पर्धा को कराना इसी वेलोड्रोम के कारण संभव हो पाया है। खेल मंत्री ने विजेताओं को पदक पहनाए और उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मशहूर खिलाड़ी मनोज सरकार, उत्तराखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, नागेंद्र शर्मा, घनश्याम श्यामपुरिया, आदि मौजूद रहे।

Next Post

हरित पहल : 2.77 हेक्टेयर जमीन पर खिलेगा खेल वन (Sports Forest)

हरित पहल : 2.77 हेक्टेयर जमीन पर खिलेगा खेल वन (Sports Forest) राष्ट्रीय खेलों में 10 फरवरी को ग्रीन गेम्स का प्रभावी संदेश देने की तैयारी पदक विजेताओं के नाम पर रुद्राक्ष के 1600 पेड़ लगेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
k

यह भी पढ़े