- The Poly kids देहराखास का प्रथम वार्षिकोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति व परंपराओं के साथ संपन्न
देहरादून/मुख्यधारा
The Poly kids, देहराखास, देहरादून का प्रथम वार्षिक उत्सव (First Annual Day Celebration) दिनांक 15 नवंबर 2026 को Survey of India, देहरादून स्थित ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी रमिंद्री मंद्रवाल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में The Poly kids के चेयरमैन मुकुल महेंद्रू एवं उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन (UCF) के प्रबंध निदेशक आनंद ए.डी. शुक्ला उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में संजय वर्मा, सीमा वर्मा, डॉ. सुभाष रमोला (निदेशक, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय), संगीता पंडित, संगीता थापा (HM, रांझावाला), आलोक छेत्री (डायरेक्टर, तुनवाला), विवेक वर्मा, अतेंद्र प्रसाद डोभाल, आशा पाठक एवं पूजा रमोला सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर सुशील तिवारी एवं हर्षिता तिवारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस (HM) मनीषा अरोड़ा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित *डोली यात्रा* रही। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों को सुंदर ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। डोली यात्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं ललिता बर्थवाल, अंजलि रावत, स्मृति डोभाल, उषा अग्रवाल, वंदना मौर्य एवं स्वाति अरोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही सहयोगी टीम के सदस्यों सुनील नेगी, गौरव मैठाणी, आयुष रमोला एवं रोहित ढौंडियाल ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि The Poly kids का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करना है। विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय का यह प्रथम वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार एवं अविस्मरणीय अवसर रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।




