ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

admin
Cm dhami

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में  इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

कैबिनेट के फैसले

  • 6 सितंबर से 12 सितंबर तक विधानसभा सत्र देहरादून में होगा।
  • खेल नीति के तहत 2000 से 5400 ग्रेड पे।
  • अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर ओलिंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडल वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में मिलेगी नौकरी।
  • खेल विभाग की आएगी 2023 की नई नियमावली।
  • खेलों में अच्छा प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर मिलेगी आउट ऑफ टर्म नौकरी। पिछले 8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी एक बार अवसर।
  • प्रांतीय रक्षक दल के कल्याण कोष में राशि जमा होती है। इसके लिए नई नियमावली आएगी। अंशदान में भी बदलाव।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों का आधा किराया होगा माफ। रोडवेज की बस में मिलेगा फायदा।
  • उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एन्ड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड का एक्ट बनेगा। अगले विधानसभा सत्र में आएगा। सभी विभाग के साथ मिलकर पीपीपी प्रोजेक्ट आसानी से होंगे।
  • 2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।
  • प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50 प्रतिशत से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।
  • जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।
  • पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा। सरकार इसे सिविल एविएशन के नाम करेगी। जिन विभागों को इस भूमि के बदले मुआवज़ा चाहेगा, वो मिलेगा
  • 118 हजार पॉली हाउस बनने हैं। 100 की बजाय अब 50 वर्ग मीटर में भी बन सकेगा। संख्या 21398 तक बढ़ा दी गई है। लागत उतनी ही।
  • लोक सेवा आयोग की नियमावली में होगा संशोधन, अध्यक्ष व सदस्य में बदला।
  • आधे सदस्य ऐसे होंगे जो केंद्र या राज्य में क श्रेणी के पद वाले हों।
  • चयन के लिए बनाई जाएगी समिति, तीन नाम देगी।
  • आयोग में आने वाले सदस्यों को पद से त्यागपत्र देना होगा।

यह भी पढें : Chandrayaan-3 successfully : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की सफलतापूर्वक लैंडिंग, दुनिया का पहला देश बना भारत

Next Post

ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करने की मंत्री अग्रवाल ने की सीएम धामी (CM Dhami) से मांग

ऋषिकेश विधानसभा के जलमग्न क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित करने की मंत्री अग्रवाल ने की सीएम धामी (CM Dhami) से मांग मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात ऋषिकेश/मुख्यधारा क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने […]
ag 1

यह भी पढ़े