Header banner

अग्निकाण्ड: मोरी क्षेत्र के ग्राम गुराड़ी में आग लगने से तीन आवासीय भवन जलकर खाक, कई मवेशी जिंदा जले

admin
IMG 20260107 WA0061

नीरज उत्तराखंडी/मोरी

तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुराड़ी में आग लगने से 03 आवासीय भवन (लकड़ी टीन) जलकर नष्ट हो गए। वहीं आगजनी की घटना में 04 गाय/01 बैल/07 बकरीयां/02 भेड़ जिंदा जल गई। हालांकि कोई जन हानि की सूचना नही है। अग्निकाण्ड सॉर्टसर्किट से होना बताया गया है।

सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी ने तत्काल राजस्व विभाग, फायर सर्विस/ एस०डी०आर०एफ०/पुलिस/पशु चिकित्सा/108 सेवा टीम को मय उपकरण सहित घटना स्थल पर रवाना किया गया। टीम ने मौके  पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है।

घटना में 03 आवासीय भवन जलकर नष्ट हुए । वहीं 04 गाय/01 बैल/07 बकरियां/02 भेड़ जिंदा जल गए।अन्य कोई जन हानि की सूचना नही है। अग्निकाण्ड सॉर्टसर्किट से होना बताया गया है।

ग्राम गुराड़ी में अग्निकांड से 03 परिवारों के भवन जलकर पूर्ण रूप से नष्ट

1-  रामचन्द्र पुत्र धर्म दत्त गांव, गुराड़ी, पोस्ट, नैटवार, मोरी, उत्तरकाशी।
√  पशु हानि-  02 गाय, 01 बैल

2- भरत मणि पुत्र केदार दत्त।
√  पशु हानि- 05 बकरी, 01 गाय,

3- ममलेश पुत्र भरत मणि।
√  पशु हानि- 02 भेड़, 01 गाय, 02  बकरी।

तहसीलदार मोरी द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त घटना शॉर्टसर्किट से हुई है।

राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण-

  • प्रति परिवार को- 02 कम्बल, 01 तिरपाल, 5000 हजार नगद दी गयी हैं।
  • कुल 06 कम्बल, 03 तिरपाल तथा 15000 हजार रू0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच' ने 11 जनवरी को “उत्तराखंड बंद” का किया आह्वान

‘अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच’ ने 11 जनवरी को “उत्तराखंड बंद” का किया आह्वान देहरादून/मुख्यधारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘VIP’ हस्तियों की जांच और गिरफ्तारी की मांग को लेकर गठित “अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच” ने 11 […]
IMG 20260108 WA0012

यह भी पढ़े