दुःखद: यहां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारी ने लगा दी नदी में छलांग, लापता (Trader jumped in Yamuna river) - Mukhyadhara

दुःखद: यहां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारी ने लगा दी नदी में छलांग, लापता (Trader jumped in Yamuna river)

admin
nadi me dooba

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न में सराबोर है, वहीं नौगांव क्षेत्र से एक दु:खद खबर आ रही है, जहां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक व्यापारी ने यमुना नदी (Trader jumped in Yamuna river) में छलांग लगा दी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लगातार हो रही बरसात में नदी का बहाव उफान पर होने के चलते व्यापारी तेज लहरों में विलीन हो गया।

नौगांव ब्लाक के अंतर्गत मुंगरा पुल के पास यमुना नदी में एक दुकानदार ने छलांग लगा (Trader jumped in Yamuna river) दी। उफनाती नदी के बहाव में युवक लापता हो गया है।

विधायक पुरोला, स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर मौजूद है। एसडीआरएफ द्वारा युवक की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नंबर–3 (निकट स्टेट बैंक नौगांव) निवासी दुकानदार अनिल सिंशवाल (38) पुत्र टीकाराम सिंशवाल मूल निवासी जनपद टिहरी ने आज शाम करीब 6 बजे मुंगरा गढ़ के पास यमुना नदी में छलांग लगा दी।

सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ गंगनानी की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन दुकानदार का कोई सुराग नहीं लगा।

अंधेरा ज्यादा होने के चलते रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। युवक की खोजबीन के लिए कल सुबह फिर अभियान चलाया जाएगा।

 

यह भी पढें : Independence Day: CM Dhami ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। आप भी होइए प्रदेश में चल रही योजनाओं से रूबरू

 

यह भी पढें :ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में गिरफ्तार जि.पं. सदस्य हाकम सिंह (Hakam singh) भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार। अब तक हो चुके हैं 18 गिरफ्तार

 

यह भी पढें : अच्छी खबर : उत्तराखंड वन विभाग के ये अधिकारी / कर्मचारी होंगे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित। वन मुख्यालय ने की सूची जारी (Uttarakhand Forest Department)

Next Post

मिस्र की राजधानी काहिरा के चर्च में आग लगने से 41 लोगों की मौत (church fire), 14 घायल  

मुख्यधारा डेस्क  रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा के चर्चे में आग (church fire) लगने से 41 लोगों की मौत हो गई है। और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह आग इम्बाबा की घनी आबादी वाले इलाके में […]
IMG 20220814 WA0069

यह भी पढ़े