जन्मदिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Syama Prasad Mukherjee) को किया श्रद्धांजलि और भावपूर्ण स्मरण - Mukhyadhara

जन्मदिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Syama Prasad Mukherjee) को किया श्रद्धांजलि और भावपूर्ण स्मरण

admin
j 1 2

जन्मदिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Syama Prasad Mukherjee) को किया श्रद्धांजलि और भावपूर्ण स्मरण

नहीं भुलाया जा सकेगा डॉ. मुखर्जी के देश के लिए योगदान

देहरादून/मुख्यधारा

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

इस मौके पर आयोजित गोष्ठी मे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में नेहरू सरकार तुष्टिकरण की नीति के बावजूद वह एक मंत्री के रूप मे देश को जिन त्रासदियों से देश उबरने का प्रयास कर रहे थे तब उन्ही संकंटों को जबरन देश पर लादने का प्रयास किया तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने खुद को कैबिनेट से अलग कर भारतीय जन संघ की स्थापना और उसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। सरकार से उनके मद भेद कई बार देखे गए।

यह भी पढें : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर एक स्वादिष्ट जंगली फल है ‘तिमला’ Timla

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व थे जिनका संपूर्ण जीवन अखंड भारत की संकल्पना को समर्पित रहा है और हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलकर आगे बढना है।

इस मौक़े पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि आज भारतीय जानता पार्टी उन्हीं के दिये सिदान्तों पर आगे बढ रही है। उन्हीं की प्रेरणा से आज देश में एक विधान एक प्रधान एक निशान पूरे देश में लागू हुवा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि डॉ मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के साथ ही एक महान शिक्षाविद भी थे, जो सबसे कम उम्र के कुलपति बने हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहा है और इसके लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान भी दिया।

यह भी पढें : पहाड़ों में काफल (Kafal) न खाया तो क्या खाया

इस अवसर पर राजपुर विधायक पूर्व मंत्री खजान दास , लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत कैंट विधायक कपूर , अनिल गोयल ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

कार्यक्रम में आदित्य चौहान , पुनीत मित्तल प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्तुभा नंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान विरेंद्र बिष्ट मधु भट्ट , सुनीता विद्यार्थी संजीव वर्मा सुभाष बर्थवाल सहित अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (IAS transfer in Uttarakhand)

Next Post

सख्ती: सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने मानसून के दौरान फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिए निर्देश

सख्ती: सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने मानसून के दौरान फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिए निर्देश कठोर निर्णय भी लेने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे : महाराज देहरादून/मुख्यधारा मानसून सीजन को लेकर सिंचाई विभाग ने […]
mha 1 1

यह भी पढ़े