उत्तराखंड बजट सत्र 2022 : धामी सरकार ने पेश किया 65571.49 करोड़ का बजट। महिलाओं और युवाओं पर रहा फोकस, पढ़िए ये मुख्य बिंदु - Mukhyadhara

उत्तराखंड बजट सत्र 2022 : धामी सरकार ने पेश किया 65571.49 करोड़ का बजट। महिलाओं और युवाओं पर रहा फोकस, पढ़िए ये मुख्य बिंदु

admin
nee

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड धामी सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना बजट पेश कर दिया है, वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा के सदन में 65571.49 करोड़ का बजट पेश किया।

मार्च में नई सरकार के गठन के बाद 3 माह के लिए धामी सरकार ने लेखानुदान लेकर आई थी। वहीं बजट में सरकार ने खर्च कम करने और आय के संसाधन बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।

आय व्ययक वित्तीय वर्ष 2022- 23 की मुख्य विशेषताएं :-

1- आय

  • वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्तियों में रू0 51474.27 करोड़ राजस्व आय अनुमानित है।
  • वर्ष 2022-23 में आय-व्ययक अनुमान में कर राजस्व रू० 24500.72 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है।
  • स्वयं का कर राजस्व रू० 15370.56 करोड़।
  • करेत्तर राजस्व के अन्तर्गत रू0 5520.79 करोड़ की प्राप्ति अनुमानित है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल प्राप्तियाँ रू० 63774.55 करोड़ अनुमानित है।

2- व्यय

  • वर्ष 2022-23 में कुल रू0 65571.49 करोड़ का व्यय अनुमानित है।
  • वर्ष 2022-23 में कुल व्यय में रू0 49013.31 करोड़ का राजस्व लेखे का व्यय तथा रू0 16558.18 करोड़ पूँजी लेखे का व्यय अनुमानित है।
  • इस वित्तीय वर्ष में राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों पर लगभग रू0 17350.21 करोड़ व्यय का प्राविधान किया गया है।
  • पेंशन की मद में रू0 6703.10 करोड़ का प्राविधान किया गया है।
  • ब्याज भुगतान हेतु रू० 6017.85 करोड़ का प्राविधान किया गया है।

3- राजकोषीय संकेतक

  • वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक प्रस्ताव के आधार पर रू० 2460.96 करोड़ का राजस्व अधिशेष अनुमानित है।
  • राजकोषीय घाटा रू0 8503.70 करोड़ है जो राजकोषीय घाटा राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की सीमान्तर्गत है।

4- अन्य प्रमुख बिन्दु

राज्य सरकार द्वारा पोषित ‘नंदा गौरा योजना के अंतर्गत रू0 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना” वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

सामुदायिक फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

गौसदनों की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 15 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

‘मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 17 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

‘चाय विकास योजना’ हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 18.40 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

मेरी गांव मेरी सड़क के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड में दो सड़क निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 13.48 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

अटल उत्कर्ष विद्यालय‘ योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 12.28 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान सीपेट (CIPET) की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 10 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 7.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रू० 6 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

सीमान्त क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं के पलायन को रोकने हेतु शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 5 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों व पर्यावरणी निर्देशांको के दृष्टिगत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में आई टी अकादमी व उत्कृष्टता केन्द्र के संचालन के लिए रू० 05 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 4 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

1 242 16

 

Next Post

अच्छी पहल : पर्यटन मंत्री ने चारधाम तीर्थयात्रियों को दी यह बड़ी सौगात

 चारधाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा एक लाख का बीमा कवर : महाराज देहरादून/मुख्यधारा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से चारधाम तीर्थयात्रियों को अब एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति इसका देय करेगा। इसके […]
IMG 20220615 WA0023

यह भी पढ़े