उत्तराखंड : फ्रंटलाइन में काम करने वाले 68457 कार्मिकों को चार-चार लाख का बीमा - Mukhyadhara

उत्तराखंड : फ्रंटलाइन में काम करने वाले 68457 कार्मिकों को चार-चार लाख का बीमा

admin
policy

मीडिया कर्मियों के लिए व्यवस्था जल्द

देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव कार्यों में फ्रंटलाइन में कार्यरत 68457 कार्मिकों को 4-4 लाख का बीमा लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसकी स्वीकृति दी है। एक वर्ष की अवधि के लिए इस पर 17.02 करोड़ रूपए का व्यय आएगा। इसका वहन मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का बीमा केन्द्र सरकार के स्तर से किया जा चुका है। राज्य सरकार के स्तर पर बीमा लाभान्वितों में 22523 पुलिस कार्मिक, 7988 स्वास्थ्य कर्मी, 14595 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, 14376 आंगनबाड़ी सहायिका, 4924 मिनी आंगनबाड़ी सहायिका, 464 सुपरवाइजर, 78 सीडीपीओ, 09 डीपीओ, जीएमवीएन व केएमवीएन के 3000 कार्मिक, एसईओसी/डीईओसी के 500 कार्मिक शामिल हैं। मीडिया कर्मियों के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है।

Next Post

सांसद अनिल बलूनी ने पीएम राहत कोष में दिए एक करोड़। उत्तराखंड में राहत कार्यों पर होगा खर्च

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी है। यही नहीं उन्होंने अपने एक माह का वेतन भी […]
anil baluni

यह भी पढ़े