ओमिक्रोन की जंग में सुरक्षाकर्मियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका : अनिता ममगाई - Mukhyadhara

ओमिक्रोन की जंग में सुरक्षाकर्मियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका : अनिता ममगाई

admin
Picsart 21 12 28 14 38 31 576
  • ओमिक्रोन के संभावित खतरे को देख निगम हुआ सर्तक
  • महापौर के आग्रह पर यूएनडीपी ने सफाई कर्मचारियों को बांटी सुरक्षा किट

 

ऋषिकेश/मुख्यधारा

कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन सर्तक हो गया है।आने वाले समय की चुनौतियों से निपटने के लिए आज निगम के सफाई कर्मचारियों को बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण किट दी गई।

Picsart 21 12 28 14 38 47 102

मंगलवार की दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के विशेष आग्रह पर निगम प्रांगण में यूएनडीपी की ओर से निगम के तमाम स्वच्छता प्रहरियों को पी पी ई किट बांटी गई। इस मौके पर महापौर ने कहा कि दुनिया के कई देशों के साथ भारत में भी ओमिक्रोन का खतरा मंडरा रहा है।

Picsart 21 12 28 14 39 11 621

सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखंड मे नाइट कर्फ्यू की शुरुआत हो चुकी है।आने वाले समय में कोई चूक ना हो इसके लिए हमें हर आवश्यक तैयारी करनी है। इस जंग में स्वच्छता योद्धाओं की भूमिका सबसे अहम है इसलिए उनका हर आवश्यक उपकरणों से लैस होना बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में नगर निगम का हर कर्मचारी सराहनीय कार्य कर रहा है।

सबसे अहम योगदान सफाई कर्मचारियों का रहा है।इस मौके पर महापौर ने कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे नगर निगम कर्मचारियों से शहर को देश में नंबर एक बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया। इस दौरान अयान चक्रवर्ती, अजीत

तिवारी,सपना पोखरियाल, बृजेश सिंह, मौहम्मद जैदी, गौरव कैंथोला, रोमा सहगल,अनूप बड़ोनी आदि मोजूद रहे।।

 

यह भी पढ़े:दुःखद: चमोली में कार खाई में गिरी, ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

 

यह भी पढ़े:Breaking: 10वीं व 12वीं के छात्र -छात्राओं को टेबलेट के लिए मिलेंगे 12 हजार। पढें आदेश

 

यह भी पढ़े: Big breaking: उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू

 

यह भी पढ़े:गुड न्यूज : महाराज ने पौड़ी क्षेत्रवासियों को दी 119 लाख की सड़कों की बड़ी सौगात

 

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग : PWD में अभियंताओं के बंपर तबादले। देखें पूरी सूची

 

Next Post

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों के लिए निकली भर्ती

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड पुलिस के 1614 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी द्वारा जारी विज्ञापन आदेश के अनुसार पुलिस आरक्षी व फायरमैन की ऑनलाइन विज्ञप्ति की […]
FB IMG 1639827050770 2

यह भी पढ़े