video: यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक लाने वाली dr. deeksha joshi ने अपने पिता सुरेश जोशी को बताया प्रेरणास्रोत - Mukhyadhara

video: यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक लाने वाली dr. deeksha joshi ने अपने पिता सुरेश जोशी को बताया प्रेरणास्रोत

admin
Screenshot 20220530 215931 Samsung Internet

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी (deeksha joshi) ने upsc परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल करने के बाद इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने अपने पिता सुरेश जोशी को अपना प्रेरणास्रोत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद से मैं यह सफलता हासिल कर पाई। अपनी बेटी की इस बेहतरीन सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है।

video

upsc परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद डॉ. दीक्षा जोशी (deeksha joshi) ने कहा कि उनके पिता ने बचपन में ही उनसे कहा था कि सिविल सर्विस का करियर एक अच्छा ऑप्शन है। चूंकि मैं पढ़ाई में अच्छी थी तो मेडिकल की तरफ रुझान हुआ और एमबीबीएस किया। इसके बाद दून मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप की। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़े कुछ मुद्दे महसूस हुए। यहीं से दोबारा सिविल सर्विस की ओर ध्यान गया और अपने पिताजी की बताई बात याद आई। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने की ठान ली और तैयारी शुरू कर दी। यह परीक्षा उन्होंने तीसरी बार में उत्तीर्ण की। इसकी तैयारी उन्होंने स्वयं से की, लेकिन अनुपम जैन ने उन्हें गाइड किया। एकेडमिक रूप में उनका बहुत अच्छा सपोर्ट मिला। इसके अलावा घर में माता-पिताजी का सहयोग मिलता रहा। मेरे भाई रजत का भी बहुत सपोर्ट मिला, जिनकी वजह से मैं यह परीक्षा पास कर पाई।

डॉ. दीक्षा जोशी (deeksha joshi) के बारे में

FB IMG 1653908666867

आल इंडिया स्तर पर 19वीं रैंक हासिल करने वाली डा. दीक्षा जोशी (deeksha joshi) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री हैं। वह पिथौरागढ़ जनपद की निवासी हैं। दीक्षा की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है। साथ ही जनपद और प्रदेश मुख्यालय से परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दीक्षा जोशी (deeksha joshi) की प्राथमिक शिक्षा पिथौरागढ़ जिले में हुई। इसके बाद मल्लिकार्जुन स्कूल से दसवीं पास किया। तत्पश्चात वेल्हम गर्ल्स देहरादून से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके अलावा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दून हॉस्पिटल में इंटर्नशिप किया। इसी दौरान उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया और तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने यह परीक्षा तीसरी बार में पास की।

FB IMG 1653906152839

इस बार के टॉप 10 टॉपर

  • प्रथम स्थान – श्रुति शर्मा
  • द्वितीय स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तृतीय स्थान – गामिनी सिंगला
  • चतुर्थ स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान – इशिता राठी
  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

यूपीएससी द्वारा जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट (upsc result 2021) आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

 

यह भी पढें: (champawat-bye-election) चंपावत में कल मतदान : सीएम धामी आज बाइक चलाकर डोर टू डोर लोगों से मिलने पहुंचे, पोलिंग पार्टी हुई रवाना

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: अब गैरसैंण नहीं, देहरादून में 14 से 20 जून तक होगा बजट सत्र (Budget Session)

 

यह भी पढें : upsc result 2021: यूपीएससी परीक्षा में लहराया लड़कियों का परचम। श्रुति शर्मा रही टॉपर। उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने हासिल की 19वीं रैंक

Next Post

एक्सक्लूसिव: World No-Tobacco Day : तंबाकू के सेवन करने से पहले इसके दुष्प्रभावों के बारे में जरूर सोचिए, जियो स्वस्थ जिंदगी

शंभू नाथ गौतम आज मई महीने का आखिरी दिन है। यह एक ऐसी तारीख है, जो लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जागरूक रहने के साथ बुरी आदतों को छोड़ने के लिए याद भी दिलाती है। अगर आपका […]
IMG 20220531 WA0002

यह भी पढ़े