उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 : महिला, पुरुष व सेलिब्रिटी फाइनल में दिखा जबरदस्त रोमांच

admin
IMG 20260401 WA0009
  • उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 : महिला, पुरुष व सेलिब्रिटी फाइनल में दिखा जबरदस्त रोमांच

मुंबई/मुख्यधारा

बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 का भव्य फाइनल मुकाबला दिनांक 29 मार्च 2026 को रायगढ़ भवन, CIDCO क्रिकेट ग्राउंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पुरुष वर्ग के फाइनल में Dairy Tech Himalayan, Pune और Pahadi Avengers के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर Pahadi Avengers के कप्तान दीपक जोशी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए Dairy Tech Himalayan ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए और 167 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Pahadi Avengers टीम, विरोधी टीम की सटीक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के आगे टिक नहीं पाई और 100 रन से कम स्कोर पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ Dairy Tech Himalayan, Pune ने सीजन–10 का खिताब अपने नाम किया।

IMG 20260401 WA0012

ऋषि बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट में खेले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Ceat tyre की श्रीमती सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हस्ताक्षरित बल्ला दिया गया।
बेस्ट बॉलर (गेदबाज) का पुरस्कार प्रीतम सिंह को प्रदान किया गया।
सर्वोच्च क्षेत्ररक्षण का खिताब पहाड़ी अवेंजर्स के पंकज रावत को मिला।

IMG 20260401 WA0017 IMG 20260401 WA0013

महिला क्रिकेट : पहली बार फाइनल, शानदार मुकाबला

सीजन में पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट फाइनल में Nanda Devi XI, Airoli और Gad Kumaon Parvatiya Samaj XI के बीच मुकाबला खेला गया।
Nanda Devi XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवरों में 67 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी की बदौलत विमेन ऑफ द सीरीज का खिताब नंदा देवी इलेवन की खिलाड़ी चेतना बिष्ट ने अपने नाम किया। Ceat tyre ke सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हस्ताक्षरित बल्ला दिया गया।

सेलिब्रिटी चैरिटी मैच बना आकर्षण का केंद्र

समापन अवसर पर PPS XI और Burans XI के बीच खेले गए चैरिटी मैच में Burans XI ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

यह मैच सामाजिक उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया, जिसमें एकत्रित धनराशि पहाड़ी प्रवासी समाज के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सहयोग हेतु समर्पित की जाएगी।

IMG 20260401 WA0016 IMG 20260401 WA0002

मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में नवी मुंबई की महापौर सुजाता सूरज पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया तथा आयोजकों और खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

बुरांश यूथ यूनाइटेड ने सभी अतिथियों एवं प्रायोजकों — गामी ग्रुप, ट्राइडेंट लॉजिस्टिक्स, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, पहाड़ी प्रवासी समाज, CEAT Tyres, शक्ति फाउंडेशन, अनमोल बिल्डर्स, प्यारी पहाड़न — तथा सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
– बुरांश यूथ यूनाइटेड

Next Post

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य MoU पर हस्ताक्षर

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य MoU पर हस्ताक्षर देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की उत्तराखंड में तैनात […]
IMG 20260401 WA0027

यह भी पढ़े