उत्तराखंड के नाम एक और कीर्तिमान : SDG 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम, नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट - Mukhyadhara

उत्तराखंड के नाम एक और कीर्तिमान : SDG 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम, नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट

admin
IMG 20240712 WA0049

उत्तराखंड के नाम एक और कीर्तिमान : SDG 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम

  • नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी

देहरादून/मुख्यधारा

नीति आयोग भारत सरकार ने आज शुक्रवार को SDG 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। एसडीजी के सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है।

नीति आयोग ने आज शुक्रवार को 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट जारी की है। रैंकिंग में उत्तराखंड ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।

IMG 20240712 WA0048

सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के विकासोन्मुखी प्रयासों से आज हमारा प्रदेश अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG INDEX) 2023-2024 की रिपोर्ट में उत्तराखण्ड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य सरकार में केबिनेट के सहयोगियों, शासन प्रशासन के अधिकारियों को भी बहुत बधाई।

हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ ‘विकसित उत्तराखण्ड’ की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। राज्य में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करते हुए सर्वस्पर्शी एवं सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Post

प्रकृति की गोद में बसा एक सुरम्य स्वर्ग!

प्रकृति की गोद में बसा एक सुरम्य स्वर्ग! श्री त्रिलोक चन्द रमोला का सौड़ गांव (टिहरी ) में यह घर शांतिपूर्ण माहौल प्राकृतिक सुंदरता और सद्भाव का एक जीवंत प्रमाण है। शीशपाल गुसाईं यह बिल्कुल मनमोहक लगता है – प्रकृति […]
s 4

यह भी पढ़े