एक नजर: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य बनी उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री - Mukhyadhara

एक नजर: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य बनी उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री

admin
images 99
देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड की राज्यपाल रहे बेबीरानी मौर्य (Bebirani maurya) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गई हैं। गत दिवस उन्होंने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

बताते चलें कि बेबी रानी मौर्य (Bebirani maurya) 26 अगस्त 2018 से 8 सितंबर 2021 तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं। उन्होंने 3 साल उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में सेवा की।
प्रदेश के राज्यपाल पद से मुक्त होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का रुख किया और पार्टी की सदस्यता ली। इस प्रकार वह दोबारा सक्रिय राजनीति में लौट गई। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की।
गत दिवस योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। बेबी रानी मौर्य (Bebirani maurya) को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया गया है। बेबी रानी मौर्य की यूपी जैसे बड़े राज्य में कैबिनेट मंत्री बनने पर उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद से हैं। उन्होंने 1993 में सन्यास धारण कर लिया, जिसके बाद वे योगी बन गए।

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश जैसी सबसे बड़ी राज्य में दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर समूचे उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। योगी के गांव यम्केश्वर में उनके पैतृक घर में उनकी माताजी, बहिन व अन्य परिजनों सहित पूरे गांव में जश्न का माहौल था।

उत्तर प्रदेश सरकार में 52 मंत्री बनाए गए हैं। जिसमें 2 डिप्टी सीएम के अलावा 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

यह भी पढें: Uttarakhand: covid-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देश, पढें आदेश

 

यह भी पढें: उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi adityanath) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: 29 मार्च से विधानसभा सत्र (vidhansabha session) शुरू। पहली बार मिलने जा रही महिला विधानसभा अध्यक्ष

 

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: ऋतु खंडूड़ी(ritu khanduri) ने किया नामांकन। शनिवार को उत्तराखंड को मिल जाएंगी प्रथम महिला विस. अध्यक्ष

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में होगा अहम कदम: धामी

Next Post

उत्तराखंड को मिली प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष। ऋतु खंडूड़ी बनी निर्विरोध विस. अध्यक्ष

मुख्यधारा/देहरादून  उत्तराखंड में आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। आज प्रदेश को ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri vidhansabha adhyax) के रूप में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष मिल गई हैं। ऋतु को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस […]
IMG 20220326 WA0006 1

यह भी पढ़े