health buletin uttarakhand

हैल्थ बुलेटिन uttarakhand : आज अल्मोड़ा और हरिद्वार में बढ़े आंकड़े। 67 फीसदी मरीज स्वस्थ

admin
uttarakhand health sankramit
uttarakhand sankramit mamle

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज uttarakhand में 25 नए sankramit मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संख्या 2127 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से करीब 67 प्रतिशत रिकवरी की दर से अब तक 1423 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में 663 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
दोपहर को जारी बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक संक्रमित अल्मोड़ा जनपद से सामने आए हैं। यहां 11 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। दूसरे नंबर पर हरिद्वार से सात लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। तीसरे नंबर पर आज देहरादून में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
टिहरी गढ़वाल में आज राहत के रूप में देखा जा रहा है, जहां से मात्र तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 26 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ये लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों के कारण अस्पतालों में पहले से ही भर्ती थे। इसके अलावा 15 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।
प्रदेश में अब तक कुल 43438 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 1350 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 37 लोग आज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी भी 4463 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में 66.90 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, इसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा वर्तमान में पांच जनपदों के 88 गांवों एवं मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इन इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

hb 18

Next Post

बड़ी खबर : आज टिहरी जिले पर भारी पड़ा कोरोना, सात स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव। आज कुल 75 संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में  कोरोना संक्रमितों की शुरूआत 15 मार्च को हुई थी जब विदेश से लौटे एक आईएफएस में  इसकी पुष्टि हुई थी। उसके बाद 1000 मरीजों की संख्या होने में 80 दिन लगे थे, लेकिन दूसरे 1000 संक्रमितों का […]
uttarakhand health sankramit

यह भी पढ़े