प्रेरणा : उत्तराखंड की इन वीरांगनाओं को मिलेगा तीलू रौतेली (Teelu rauteli) एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार, देखें सूची - Mukhyadhara

प्रेरणा : उत्तराखंड की इन वीरांगनाओं को मिलेगा तीलू रौतेली (Teelu rauteli) एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार, देखें सूची

admin
1659927786045

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग आज प्रदेश की 12 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली (Teelu rauteli) पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इसके अलावा 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनवाड़ी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रतिवर्ष 8 अगस्त को तीलू रौतेली के जन्मदिन अवसर पर प्रत्येक जिले से विशिष्ट योगदान देने वाली एक महिला को प्रदान किया जाता है।

आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

तीलू रौतेली (Teelu rauteli) पुरस्कार के लिए इस बार सभी जिलों से 120 महिलाओं ने आवेदन किया था, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ती पुरस्कार के लिए 62 आवेदन आए थे।

बताया गया कि टिहरी जिले से इस बार केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ था, जो किन्ही कारणों से निरस्त हो गया। यही कारण है कि इस बार 12 जनपदों से 12 महिलाओं को तीलू रौतेली (Teelu rauteli) पुरस्कार मिलने जा रहा है।

इन्हें मिलेगा  तीलू रौतेली पुरस्कार 

  • डा. शशि जोशी (अल्मोड़ा)
  • दीपा आर्य (बागेश्वर)
  • मीना तिवाड़ी (चमोली)
  • मंजूबाला (चम्पावत)
  • नलिनी गोसाईं (देहरादून)
  • प्रियंका प्रजापति (हरिद्वार)
  • विद्या महतोलिया (नैनीताल)
  • सावित्री देवी (पौड़ी)
  • दुर्गा खड़ायत (पिथौरागढ़)
  • गीता रावत (रुद्रप्रयाग)
  • लता नौटियाल (उत्तरकाशी)
  • प्रेमा विश्वास (ऊधमसिंह नगर)

IMG 20220808 WA0005

 

इन्हें मिलेगा  आंगनबाड़ी पुरस्कार 

अल्मोड़ा

  • सुनीता कोहली
  • कुसुम बिष्ट
  • जानकी
  • कमला नेगी

बागेश्वर

  • हेमा सती

चमोली

  • भागा देवी
  • शोभा
  • अभिलाषा

चंपावत

  • अनीता रावत

देहरादून

  • अर्चना राणा
  • सरोज सुयाल
  • किर्तना शर्मा

हरिद्वार

  • सीमा रानी
  • कमलेश धीमान
  • रचना
  • उमेश कुमारी

नैनीताल

  • ज्योति रावत
  • अंजू सागर
  • गीता नयाल

पौड़ी

  • अनीता देवी
  • आशा देवी
  • मीना देवी
  • हेमलता बिष्ट
  • गिन्नी डंगवाल

पिथौरागढ़

  • दीपा पांडेय
  • ज्योति टम्टा

रुद्रप्रयाग

  • रंजना अवस्थी

टिहरी

  • मंगला थपलियाल
  • उमा भट्ट
  • सविता सेमवाल

ऊधमसिंहनगर

  • स्नेहलता मल्लिक
  • रचना दानी
  • मीरा देवी

उत्तरकाशी

  • सुमित्रा
  • लक्ष्मी नौटियाल

जिलेवार इतने आवेदन हुए प्राप्त

Screenshot 20220808 091054 Samsung Internet

 

Next Post

दुःखद: प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर (Khatu shyam temple) में भगदड़ मचने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

मुख्यधारा राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में बाबा श्याम (Khatu shyam temple) के मासिक मेले में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल सुबह 5 बजे मंदिर (Khatu shyam temple) के […]
IMG 20220808 WA0023

यह भी पढ़े