संविधान उत्सव (Constitution Utsav) में विभिन्न प्रतियोगिताएं

admin
g 1 18

संविधान उत्सव (Constitution Utsav) में विभिन्न प्रतियोगिताएं

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के जरिए संविधान के महत्वों पर प्रकाश डाला।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में संविधान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को राज्य के पब्लिक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस यू. सी. ध्यानी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राआंे को जीवन में सफल होने के लिए अपना पैशन फालो करना चहिए ताकी वे अपने काम को बेहतर तरीके से कर पायें। उन्होंने छात्र-छात्राआंे से परिश्रम करते रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : डीजीपी नियुक्ति : उत्तराखंड के नए डीजीपी बने दीपम सेठ, शासन से आदेश जारी, अभिनव कुमार को हटाया गया

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुष्का पाण्डे ने पहला स्थान, प्रियांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में वेदांत श्रीकृष्णा ने पहला, आदित्य सिंह रौथान ने दूसरा, शगुन जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में जहानवी ने पहला, अभय मनवल ने दूसरा और लकी रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं शार्क टैंक प्रतियोगिता में पहला स्थान मिमोन जेहरा, दूसरा स्थान स्मृति सूरी और तीसरा स्थान अपूर्वा त्रिपाठी ने हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ लाॅ ने किया। कार्यक्रम में स्कूल आफ लाॅ के एचओडी डा. विवेक गोयल, डा, अनुपमा ठाकुर, अनुराधा, आदित्य, दिव्या नौटियाल और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : शीतकालीन सत्र : विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद आज पक्ष-विपक्ष सदन में होंगे आमने-सामने, प्रियंका गांधी भी सत्र में पहली बार होंगी शामिल, हंगामा भी होगा भरपूर

Next Post

सीएम धामी ने केंद्रीय मदद के लिए जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार

सीएम धामी ने केंद्रीय मदद के लिए जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए ₹139 करोड़ की धनराशि मंजूर सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण के लिए भी मिली धनराशि देहरादून / मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
puskar singh dhami 1 4

यह भी पढ़े