WPL ऑक्शन : विमेंस प्रीमियर लीग के लिए महिला खिलाड़ियों पर धन की बारिश, उत्तराखंड की Sneha Rana – Mansi Joshi भी दिखाएंगी जौहर

admin
IMG 20230213 WA0000

WPL ऑक्शन : विमेंस प्रीमियर लीग के लिए महिला खिलाड़ियों पर धन की बारिश, उत्तराखंड की Sneha Rana – Mansi Joshi भी दिखाएंगी जौहर

  • स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं, नीलामी जारी
  •  उत्तराखंड की मानसी जोशी 30 लाख में बिकी
  • उत्तराखंड की स्नेह राणा को गुजरात जायंट्स ने 75 लाख रुपए में खरीदा

मुख्यधारा डेस्क 

पहली बार होने जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों कि मुंबई में नीलामी जारी है। इस ऑक्शन में भारत की टॉप ऑर्डर बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं हैं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है।

मंधाना के अलावा, एश्ले गार्डनर और नेटली सीवर ब्रंट भी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि में बिकीं। करीब 450 खिलाड़ियों के लिए पांच टीमें बोली लगा रही हैं। कुछ देर के बाद त्वरित नीलामी का दूसरा राउंड शुरू होगा।

यह भी पढें : ब्रेकिंग (IAS PCS Transfer) : उत्तराखंड शासन ने किया इन आईएएस, पीसीएस व सचिवालय संघ के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, देखें सूची

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बोर्ड सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लोगो को रिवील किया।

IMG 20230213 WA0037

इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी समेत कई अन्य टीमों के मालिक भी मौजूद हैं। भारत की उप-कप्तान और टी20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज, स्मृति मंधाना अब तक सबसे महंगे प्राइस में बिकी।

Fo2C cuaUAE9qC .jpg large

मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच लड़ाई हुई, लेकिन आखिरकार बाजी आरसीबी के हाथ लगी। मंधाना की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। गार्डनर को गुजरात ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

यह भी पढें : Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने किया 6 नए पुलिस थानों एवं 20 पुलिस चौकियों का उटघाटन, राजस्व पुलिस व्यवस्था की जगह की गई व्यवस्था

मुंबई ने नेट स्कीवर को 3.20 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

cricketer mansi joshi 1501419480

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। दीप्ति की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी।

टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जेमिमा रॉड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

IMG 20230213 WA0036

महाराष्ट्र की देविका वैद्य ओपन ऑक्शन में 20वीं करोड़पति बनीं। देविका का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

मानसी जोशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उन्हें गुजरात जाएंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा। चार भारतीय खिलाड़ियों को दो करोड़ से ज्यादा राशि मिली। नीलामी में चार देशों की कप्तान नहीं बिकीं। इनमें साउथ अफ्रीका की सुने लुस, इंग्लैंड की हीथर नाइट, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज शामिल रहीं।

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, 200 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि बाहरी टीमों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं।

अब तक टॉप खिलाड़ी यह हैं

3.4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
3.2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – GG
3.2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
2.6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत) – UPW
2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – DC
2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – GG
1.9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) – MI
1.9 करोड़- ऋचा घोष (भारत) – RCB
1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
1.8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – UPW

ऑक्शन में इन खिलाडियों पर भी लगी बोली

• अमनजोत कौर- 50 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• डी. हेमलता- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• लॉरेन बेल- 30 लाख, यूपी वॉरियर्स (इंग्लैंड)
• मोनिका पटेल- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
• एल. हैरिस- 45 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)
• तारा नौरिस- 10 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (यूएसए)
• धरा गुज्जर- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
• जासिया अख्तर- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• दिशा कासत- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• लक्ष्मी यादव- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)
• इन्द्राणी रॉय- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• मिन्नु मानी- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
• कनिका अहूजा, 35 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
• श्रेयंका पाटिल- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा 14 फरवरी 2023 का दिन 

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा 14 फरवरी 2023 का दिन दिनांक- 14 फरवरी 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन – मंगलवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन […]
Rashiphal mukhyadhara.in

यह भी पढ़े