यमकेश्वर: महेन्द्र राणा का मिशन, सभी समस्याओं का हल,  शिक्षा देगी बेहतर कल - Mukhyadhara

यमकेश्वर: महेन्द्र राणा का मिशन, सभी समस्याओं का हल,  शिक्षा देगी बेहतर कल

admin
1638503371532

यमकेश्वर/मुख्यधारा

2 दिसंंबर को महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल द्वारा विधानसभा यमकेश्वर के विकास खण्ड दुगड्डा क्षेत्र में राजकीय इण्टर कॉलेज मांडई में एवं रा0उ0मा0वि0 जुड्डा रोडियाल में कक्षा 9, 10, 11, 12 के जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा सम्बन्धी समस्त शिक्षण सामग्री का अपने संसाधनों से वितरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों के चेेेहरे खिल उठे।

महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक व्यक्ति तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता है, जब तक वह शिक्षित न हो, इसके लिए क्षेत्र के समस्त बच्चों का शिक्षित होना जरूरी है, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि समाज में बदलाव स्वयं नहीं आते हैं, बदलाव को लाना पड़ता है और शिक्षा के बिना यह असंभव है।

1638503448241

प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने एक ऐतिहासिक पहल की है। उनके द्वारा यमकेश्वर विधान सभा के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के 1500 जरूरतमंद बच्चों को गोद लिया गया है और इन बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी समस्त जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

इस अवसर पर शालिनी रावत प्रधानाचार्य, गुणानन्द गौड़ पी0टी0ए0अध्यक्ष, मो0 यासीन पूर्व प्रधान, रियाज अहमद, आरिफ अहमद, जावेद अहमद, मोहम्मद उमर और इकबाल हुसैन आादि सम्मनित लोग मौजूद थे।

Next Post

परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर CM ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा। PM मोदी करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसम्बर 2021 को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून एवं […]
1638519620209

यह भी पढ़े